Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

MP Crime : चंदन लकड़ी की तस्करी करते तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों रूपए का माल जब्त...

Rohit Banchhor
5 Aug 2023 3:41 PM GMT
MP Crime
x

शहडोल। MP Crime जिले के सोहागपुर थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चंदन लकड़ी की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो वाहन में रखे 18 लाख के चंदन की लकड़ी जब्त की है। Read More : MP Crime : पति ने पत्नी व …

MP Crime

शहडोल। MP Crime जिले के सोहागपुर थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चंदन लकड़ी की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो वाहन में रखे 18 लाख के चंदन की लकड़ी जब्त की है।

Read More : MP Crime : पति ने पत्नी व उसके प्रेमी की गोली मारकर की हत्या, दिनदहाड़े दोहरा हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी…

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि संबंधित थाना प्रभारियों को लगातार हो रही चंदन के पेड़ों की चोरियों के आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जा रहे थे। इस दौरान थाना प्रभारी सिंहपुर ने बोलेरो वाहन में चंदन की तस्करी कर रहे आरोपी विशाल सिंह 35 वर्ष निवासी भरौली उप्र, उमाशंकर साहू 48 वर्ष निवासी नौतन बाजार बिहार और अर्जुन बारी निवासी जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार किया गया है।

Read More : MP Crime : चाय बनाने में हुई देरी, तो पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, गिरफ्तार…

पुलिस ने इनके पास से 63 किलो चंदन की लकड़ी एवं घटना में उपयोग कर रहे बोलेरो वाहन को जब्त किया गया है। जिसकी कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपीगण आम आदमी बनकर आते थे और लकड़ी चोरी कर वाहनों में भरकर ले जाते थे।

Next Story