Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

OMG 2 Trailer : आज लॉन्च नहीं होगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर, अक्षय कुमार ने लिया बड़ा फैसला, नितिन देसाई के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री!

Sharda Kachhi
2 Aug 2023 1:31 PM GMT
OMG 2 Trailer :
x

OMG 2 Trailer :

OMG 2 Trailer : फिल्म जगत से आज दुखद खबर सामने आई। कला निर्देशक नितिन देसाई ने मौत को गले लगा लिया। बताया जाता है कि नितिन पर करोड़ों रूपये का कर्जा था, जिसके चलते वह तनाव में थे और इस कारण उन्होंने मौत को गले लगा लिया। नितिन देसाई के असमय निधन से सिनेमा …

OMG 2 Trailer :
OMG 2 Trailer :

OMG 2 Trailer : फिल्म जगत से आज दुखद खबर सामने आई। कला निर्देशक नितिन देसाई ने मौत को गले लगा लिया। बताया जाता है कि नितिन पर करोड़ों रूपये का कर्जा था, जिसके चलते वह तनाव में थे और इस कारण उन्होंने मौत को गले लगा लिया। नितिन देसाई के असमय निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

OMG 2 Trailer : उनके निधन से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सदमे में हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'ओएमजी 2' के ट्रेलर लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया है। खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकार साझा की है। बता दें कि 'ओएमजी 2' का ट्रेलर आज लॉन्च होना था।

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट
OMG 2 Trailer : बता दें कि 'ओह माई गॉड 2' का ट्रेलर आज यानी 2 अगस्त को सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ट्रेलर को पोस्टपोन कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है, 'नितिन देसाई के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ और इस पर यकीन नहीं हो रहा है। वह प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का एक बड़ा हिस्सा थे।'

READ MORE : CM Bhupesh Baghel : CM भूपेश बघेल की सराहनीय पहल- 13 हजार से अधिक पीड़ितो-निवेशकों को लौटाई 1 करोड़ 44 लाख रुपए की रकम, चेहरों पर बिखरी मुस्कान

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
OMG 2 Trailer : एक्टर ने आगे लिखा, 'नितिन देसाई ने मेरी कई फिल्मों में काम किया। उनका जाना बहुत बड़ा लॉस है। उनके सम्मान में आज हम ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कल सवेरे 11 बजे लॉन्च होगा। ओम शांति।' आपको बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है।

स्टूडियो में मिला शव
OMG 2 Trailer : नितिन देसाई का शव बुधवार को करजत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बता दें कि देसाई को अपनी कालजयी फिल्मों के लिए चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। '1942 ए लव स्टोरी’, लगान’, ‘स्वदेस’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में उनका शानदार काम खूब पसंद किया गया। उनका असमय निधन हिंदी सिनेमा की दशा और दुर्दशा दोनों की तरफ एक बहुत दुखद संकेत है।

Sharda Kachhi

Sharda Kachhi

    Next Story