Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Nora Fatehi : नहीं थम रहीं नोरा की मुसीबतें! दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस, जानिए पूरा मामला?

Sharda Kachhi
31 July 2023 8:41 AM GMT
Nora Fatehi :
x

Nora Fatehi :

Nora Fatehi : बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. नोरा आज 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं। नोरा फतेही से इस मामले में पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही ईडी के निशाने …

Nora Fatehi :
Nora Fatehi :

Nora Fatehi : बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. नोरा आज 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं। नोरा फतेही से इस मामले में पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही ईडी के निशाने पर हैं। ईडी अब तक कई दफा पूछताछ कर चुकी है। नोरा फतेही पर भी सुकेश चंद्रशेखर से महंगे तोहफे लेने का आरोप है।

Nora Fatehi : सुकेश चंद्रशेखर केस और 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में बॉलीवुड की कई सारी बड़ी एक्ट्रेस के नाम सामने आए। इनमें नोरा फतेही के अलावा जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में थीं।

READ MORE : Netflix अपने कर्मचारियों को देगी 7.4 करोड़ रुपये सैलरी, बस होना चाहिए चीज़ का ज्ञान…

Nora Fatehi : प्रवर्तन निदेशालय महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी के मामले की जांच कर रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से लगातार पूछताछ की गई है। ईडी ने अपनी चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा था कि जैकलिन फर्नांडीज और नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से कई महंगे तोहफे लिए हैं। साथ ही ईडी ने कहा था कि दिसंबर 2020 में नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से बीएमडब्ल्यू कार उपहार में ली थी, जो महबूब खान के नाम से रजिस्टर थी। हालांकि इस मामले में जैकलीन को जमानत मिल गई थी।

Next Story