Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : मंदिर में पुजारी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली, परिजनों ने जताई ये आशंका...

Rohit Banchhor
30 July 2023 4:10 PM GMT
UP Crime
x

अलीगढ़। UP News जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के नौगवा के मंदिर में पुजारी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। वहीं उनके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। बताया जाता है कि पुजारी भोले बाबा के मंदिर में रहकर पूजा पाठ करते थे और मंदिर की देखरेख करते थे। …

UP Crime

अलीगढ़। UP News जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के नौगवा के मंदिर में पुजारी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। वहीं उनके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। बताया जाता है कि पुजारी भोले बाबा के मंदिर में रहकर पूजा पाठ करते थे और मंदिर की देखरेख करते थे। पुजारी के पुत्रों ने अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की बात कही है।

Read More : UP News : केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, दो मजदूरों की गई जान, एक घायल…

बता दें कि मृतक पुजारी की उम्र करीब 75 साल बताई जा रही है। मौके पर एसएसपी और फील्ड यूनिट पहुंचकर तथ्यों की जांच कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। बताया जाता है कि 75 वर्षीय पुजारी रामदास नौगवा इलाके में 5 साल से भोले बाबा मंदिर में रहकर पूजा अर्चना और देख रेख करते थे। वहीं पुजारी रामदास का शव फांसी पर लटका मिला है। पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Next Story