Begin typing your search above and press return to search.
Health & Fitness

Pear fruit beneficial : नाशपाती फल शरीर के लिए है बहुत फायदेमंद, आप भी करें इसका सेवन, आइए जाने इसके बारे में...

Rohit Banchhor
30 July 2023 11:22 AM GMT
Pear fruit beneficial
x

Pear fruit beneficial : मॉनसून का मौसम चल रहा हैं जिसमें कई ऐसे मौसमी फल आते हैं जो बेहतरीन स्वाद देते हैं। ऐसा ही एक मौसमी फल हैं नाशपाती जिसका सेवन करना स्वाद के साथ सेहत भी दिलाता हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम …

Pear fruit beneficial

Pear fruit beneficial : मॉनसून का मौसम चल रहा हैं जिसमें कई ऐसे मौसमी फल आते हैं जो बेहतरीन स्वाद देते हैं। ऐसा ही एक मौसमी फल हैं नाशपाती जिसका सेवन करना स्वाद के साथ सेहत भी दिलाता हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम के साथ ही साथ कार्बनिक यौगिक भी पाए जाते हैं। ये आपको कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचाने में मदद करती है। आइये जानते हैं इसके बारे में।

Read More : Mustard seed pillow beneficial : राई के तकिए पर सुलाने से मिलते है शिशु को कई फायदे, जानें क्या है बनाने की सही तरीका…

मिलेगी एनर्जी-
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग चाहकर भी एक्टिव नहीं रह पाते हैं। उनके शरीर में आलस बना रहता है। ऐसे में नाशपाती का सेवन करने से शरीर की एनर्जी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर ही नहीं स्किन को भी चमकदार और ग्लोइंग बनाए रहते हैं।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद-
नाशपाती कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें उच्च मात्रा में प्रोसायनिडिन होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। नाशपाती खाने से दिल से जुड़ी समस्या कम होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का भी काम करती है। इस फल के छिलके में क्वेरसेटिन उच्च मात्रा में पाया जाता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

सूजन को कम करे-
कई बार पुरानी चोट या अन्य कारणों की वजह से सूजन की समस्या होती है। यह शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकती है। इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं। यह फ्लेवोनोइड्स का समृद्ध स्रोत है, जो शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन-बी और विटामिन-के भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर के सूजन को दूर करते हैं।
हेल्दी स्किन के लिए जरूरी-
नाशपाती में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें फ्लेवनॉइड, विटामिन-ए और सी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये लंबे समय तक त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन त्वचा संबंधित समस्याओं से बचाने का काम करता है।
हड्डियों के लिए जरूरी-
नाशपाती को हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नाशपाती का सेवन कर सकते हैं।

Read More : Weight Loss Snacks : इन चीजों के सेवन से पिघलने लगती है चर्बी, मोटापा से मिलेगा छुटकारा, जाने क्या है वो चीज…

पाचन तंत्र को रखे दुरूस्त-
नाशपाती फाइबर से भरपूर होती है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, नाशपाती में मौजूद घुलनशील फाइबर आंत की सेहत में सुधार करता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या है, वो अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं।
वजन कंट्रोल रहेगा-
नाशपाती में फाइबर अधिक होता है। इसलिए यह वजन को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, फाइबर लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और भूख जल्दी नहीं लगती है। इससे हम ओवरइटिंग नहीं करते हैं। जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। सुबह खाली पेट नाशपाती खाने से आप लंबे समय तक भूख महसूस नहीं करेंगे।
कैंसर के लिए फायदेमंद-
कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव करने के लिए नाशपाती फायदेमंद साबित हो सकती है। नाशपाती में यूरोसोलिक एसिड मौजूद होता है, जो मूत्राशय, फेफड़ों और भोजन-नलिका के कैंसर से बचाव करने में मदद कर सकता है। नाशपाती को नियमित रूप से खाने से, खासकर रजोनिवृत्ति के दौरान इसे खाने से महिलाओं में कैंसर का जोखिम कम हो सकता है।

Next Story