Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Naxalite surrender : शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 5 लाख रूपए का था इनाम...

Rohit Banchhor
30 July 2023 10:04 AM GMT
Naxalite surrender
x

सुकमा। Naxalite surrender जिले में इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर किया है। महिला नक्सली के ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे पूना नर्काेम अभियान व छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन महिला नक्सली ने सरेंडर किया है। नक्सली के …

Naxalite surrender

सुकमा। Naxalite surrender जिले में इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर किया है। महिला नक्सली के ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे पूना नर्काेम अभियान व छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन महिला नक्सली ने सरेंडर किया है। नक्सली के ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं सुकमा पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित रखा था।

Read More : naxalite surrender : दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेण्डर, सुरक्षाबलों पर हमला और आगजनी घटनाओं में थे शामिल…

तोंगपाल के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी तोमेश वर्मा ने बताया कि सुकमा पुलिस की तरफ से लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में नई सुबह नई शुरुआत के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सक्रिय नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की जा रही है। बैनर पोस्टर भी जगह-जगह पर लगाया जा रहा है, जिससे प्रभावित

Read More : Naxalite surrender : झीरम घाटी हमले में शामिल तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो पर था 1-1 लाख का ईनाम…

होकर दंतेवाड़ा-सुकमा के बॉर्डर इलाके में 15 साल से सक्रिय इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पित नक्सली वेको हिड़में जनताना सरकार अध्यक्ष एसीएम रैंक के रूप में सक्रिय थी। कटेकल्याण-तोंगपाल इलाके में हुए नक्सल घटनाओं में शामिल रही है। फिलहाल पुलिस के द्वारा समर्पित नक्सली वेको हिड़मे को प्रोत्साहन राशि दिया गया है। जल्द ही पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले सभी सुविधाओं को दिया जाएगा।

Next Story