Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Naxalite surrender : झीरम घाटी हमले में शामिल तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो पर था 1-1 लाख का ईनाम...

Rohit Banchhor
21 July 2023 4:59 PM GMT
Naxalite surrender : झीरम घाटी हमले में शामिल तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो पर था 1-1 लाख का ईनाम...
x

सुकमा। Naxalite surrender जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि तीनों नक्सली झीरम घाटी हमले में शामिल थे। इन तीनों नक्सलियों ने सुकमा एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख …

सुकमा। Naxalite surrender जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि तीनों नक्सली झीरम घाटी हमले में शामिल थे। इन तीनों नक्सलियों ने सुकमा एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था।

Read More : Naxalite surrender : मदनवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शामिल डिप्टी कमांडर ने किया आत्मसमर्पण, 3 लाख रूपए का था ईनामी…

बता दें कि साल 2013 में हुए झीरम घाटी हमले को अब एक दशक बीत गए हैं। झीरम घाटी में नक्सलियों ने 25 मई 2013 कायराना हमला किया था, इसमें नक्सलियों ने 32 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी थी। झीरम की घटना को 10 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका। इस मामले की जांच एनआईए कर रही थी जो अब बंद हो चुकी है। राज्य सरकार ने भी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है, लेकिन एनआईए द्वारा जांच रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। वहीं इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद संभावना है कि झीरम घाटी हमला पर सच सामने आ सकता है।

Next Story