Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : निर्माणाधीन सिनेमाघर की दीवार भरभरा कर गिरी, दो मजदूरों की गई जान, 4 अभी भी मलबे में फंसे...

Rohit Banchhor
23 July 2023 1:22 PM GMT
UP News
x

अमरोह। UP News यूपी के अमरोह स्थित कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक निर्माणधीन सिनेमाघर की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 2 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के वक्त मजदूर सिनेमाघर में काम कर रहे थे। अचानक दीवार गिरने के कारण किसी …

UP News

अमरोह। UP News यूपी के अमरोह स्थित कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक निर्माणधीन सिनेमाघर की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 2 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के वक्त मजदूर सिनेमाघर में काम कर रहे थे। अचानक दीवार गिरने के कारण किसी को भागने का मौका नहीं मिला और मलबे के नीचे दबकर 2 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी 4 मजदूर दबे हुए हैं।

Read More :
UP News : हरिद्वार जा रही यात्री बस बीच नदी में फंसी, यात्रियों में मची चीख-पुकार, देखें खौफनाक वीडियो…

बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। दबे हुए मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि घटना माधव सिनेमाघर में हुई है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का सही से पालन नहीं किया गया था। मानकों को ताक में रखकर ये निर्माण काम जारी था जिसके कारण हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर अभी बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है। मृतक मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी जा रही है।

Next Story