Begin typing your search above and press return to search.
Makeup & Skincare

Mint leaves benefits : पुदीना की पत्तियां करेंगी कमाल, कुछ ही दिन में खिल उठेगी खूबसूरती, जाने इस्तेमाल करने के तरीके...

Rohit Banchhor
23 July 2023 4:12 PM GMT
Mint leaves benefits
x

Mint leaves benefits : पुदीना शरीर के लिए फायदेमंद होती है, इससे ठंडक मिलती हैं खाने में भी इसका इस्तेमाल होता हैं। पुदीने की पत्तियों में सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है। यह स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने का काम करता है। बहुत से लोग मुंहासे की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में वे पुदीने …

Mint leaves benefits

Mint leaves benefits : पुदीना शरीर के लिए फायदेमंद होती है, इससे ठंडक मिलती हैं खाने में भी इसका इस्तेमाल होता हैं। पुदीने की पत्तियों में सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है। यह स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने का काम करता है। बहुत से लोग मुंहासे की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में वे पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट होती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं। आइए जानते हैं पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करने का तरीका-

Read More : खर्राटों की समस्या से ऐसे पाए निजात, ये चार घरेलू नुस्खे करगें आपकी परेशानी का हल..

पुदीना और तुलसी - अगर आप मुंहासे की समस्या से परेशान हैं तो पुदीना और तुलसी की पत्तियां मिलाकर इस्तेमाल करें। दोनों की पत्तियों का पेस्ट तैयार करें। करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं, इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।
पुदीना और नींबू- पुदीने की पत्तियों में पानी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे स्किन पर लगाएं करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से इसे धोकर सुखा लें। इससे मुंहासे की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
पुदीने और शहद- शहद और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन की स्किन पर लगाएं। करीब 30 मिनट के बाद साफ पानी से धोकर अच्छी तरह क्लीन कर लें। इससे चेहरे पर ग्लो बरकरार रहेगी और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

Read More : Tamarind benefits : खट्टी-मीठी इमली के नाम सुनते ही मुंह में आ जाता है पानी, इसके सेवन से है फायदेमंद, आइए जाने…

पुदीना और ग्रीन टी- एक कप ग्रीन टी बना लें, इसे ठंडा कर इसमें पुदीने की पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाएं। करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखे। इसके बाद पानी से वॉश कर लें, चेहरा साफ हो जाएगा। यह नेचुरल प्रोडक्ट काफी कारगर माना जाता है।
साबुत पुदीना- स्किन के लिए पुदीने की पत्तियां फायदेमंद होती हैं। इन पत्तियों को धोकर एक पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को चेहरे-गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद इसे स्किन से हटा दें। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Next Story