Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Naxalite surrender : चार ईनामी नक्सलियों ने की आत्मसमर्पण, कई बड़े वारदातों में थे शामिल...

Rohit Banchhor
17 July 2023 3:15 PM GMT
Naxalite surrender
x

दंतेवाड़ा। Naxalite surrender लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है। इसी के चलते आज चार नक्सलियों ने पुलिस के सामने अपने आप को समर्पण किया है। नक्सली दंपति पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और पीएलजीए मिलिट्री प्लाटून नंबर 31 के सक्रिय सदस्य थे। इन दोनों पर शासन की ओर से 20 …

Naxalite surrender

दंतेवाड़ा। Naxalite surrender लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है। इसी के चलते आज चार नक्सलियों ने पुलिस के सामने अपने आप को समर्पण किया है। नक्सली दंपति पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और पीएलजीए मिलिट्री प्लाटून नंबर 31 के सक्रिय सदस्य थे। इन दोनों पर शासन की ओर से 20 लाख रूपए का ईनाम घोषित था।

Read More : Naxalite surrender : 2 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, बड़ी नक्सली घटनाओं में था शामिल…

बता दें कि पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का समर्पित नक्सली छोटू मंडावी इरापाली का रहने वाला है। उसने मिनपा, गलागम और एलमागुंडा सहित बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है। पीएलजीए मिलिट्री प्लाटून नंबर 31 का समर्पित नक्सली कोसा उर्फ मासा मांडवी निवासी रानी वोदली, नुकनपाल, तहकवाड़ा, इंजराम किरंदुल और मैलावाड़ा सहित कई वारदातों का सहभागी रहा है।

Read More : Naxalite surrender : 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में था शामिल…

नक्सलियों के समर्पण में सीआरपीएफ और जिला पुलिस का संयुक्त योगदान रहा है। छोटू मंडावी 8 लाख ईनामी, लखमे पति छोटू 3 लाख, मासा मंडावी 8 लाख, आयते पति मासा 1 लाख का ईनामी नक्सली था। बताया जाता है कि अब तक 157 ईनामी माओवादी सहित 609 नक्सली समर्पण कर चुके है।

Next Story