Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

BB OTT 2 : बिग बॉस के घर में इस यूट्यूबर की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? मनोरंजन का मिलेगा फुल डोज! क्या दर्शकों का जीत पाएंगे दिल?

Sharda Kachhi
12 July 2023 11:48 AM GMT
BB OTT 2 :
x

BB OTT 2 :

BB OTT 2 : मुंबई : पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों खूब सुर्ख़ियों बटोर रहा है। दर्शकों को शो में आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स ने इसे दो हफ्ते और आगे बढ़ा दिया है। वहीं, पिछले कुछ समय से शो में …

BB OTT 2 :
BB OTT 2 :

BB OTT 2 : मुंबई : पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों खूब सुर्ख़ियों बटोर रहा है। दर्शकों को शो में आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स ने इसे दो हफ्ते और आगे बढ़ा दिया है। वहीं, पिछले कुछ समय से शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

बिग बॉस के घर में होगी इस यूट्यूबर की एंट्री ?
BB OTT 2 : कहा जा रहा है कि शो में पुनीत सुपरस्टार और पलक पुरसवानी की एंट्री होने वाली है। इस बीच अब जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम भी सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि एल्विश बिग बॉस के घर का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है दी गई है।

READ MORE : Food Inflation : देश के कई राज्यों में बाढ़-बारिश ने मचाई तबाही, टमाटर के साथ इन सब्जियों ने भी दिखाया रंग, कीमत बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट!

BB OTT 2 : वहीं, साइरस ब्रोचा ने बीते दिनों शो के होस्ट सलमान खान से गुजारिश की थी कि उन्हें इस शो से जाने दिया जाए, क्योंकि उनकी हेल्थ यहां पर काफी बिगड़ रही है। वहीं अब खबर आ रही है कि साइरस घर से बेघर हो चुके हैं।

जानें कब होगा शो का फिनाले?
BB OTT 2 : बता दें कि सलमान खान ने वीकेंड के वार में शो को दो हफ्ते आगे बढ़ाने का एलान किया था, जिसके बाद से 'बिग बॉस OTT 2' के ग्रैंड फिनाले की तारीख को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है अब 13 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले होगा। हालांकि, इन खबरों मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Next Story