Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Accident : ऑयल टैंकर ने मासूम को रौंदा, मौके पर गई जान, लोगों में आक्रोश...

Rohit Banchhor
9 July 2023 3:20 PM GMT
CG Accident
x

कोरबा। CG Accident  जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी से झोरा घाट मार्ग पर आज दोपहर एक अनियंत्रित इंडियन ऑयल टैंकर ने 5 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। जिससे दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों और आसपास के लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया। घटना …

CG Accident

कोरबा। CG Accident जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी से झोरा घाट मार्ग पर आज दोपहर एक अनियंत्रित इंडियन ऑयल टैंकर ने 5 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। जिससे दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों और आसपास के लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि रविवार के दोपहर छुरी से झोरा घाट मार्ग में एक इंडियन ऑयल के टैंकर ने 5 वर्षीय सुशांत सारथी को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया। बताया जा रहा है कि सुशांत अपने मामा सारथी परिवार में अपनी मां के साथ छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था। इसी बीच छुरी के रावणभाठा स्थित तालाब में इंडियन ऑयल के टैंकर को धोने लेकर आया हुआ था। टैंकर की धुलाई कर जब वापस लौट रहा था।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार किशोर को रौंदा, मौके पर गई जान, चालक गिरफ्तार…

उसी बीच यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर चाबी लेकर फरार हो गया। इस हादसे से मृतक के परिजन व आसपास के स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया। घटना की सूचना कटघोरा थाना मिलते ही थाना प्रभारी अश्विन राठौर व उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा मृतक सुशांत के शव को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई।

Next Story