Begin typing your search above and press return to search.
Maharashtra

Nagpur News : पिकनिक मनाने गए थे 8 दोस्त, झील में नहाने के दौरान 5 की डूबने से गई जान...

Rohit Banchhor
3 July 2023 10:26 AM GMT
Nagpur News
x

नागपुर। Nagpur News महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा हादसा हो गया, यहां रविवार शाम एक दूसरे को बचाने की कोशिश में पांच लोग एक झील में डूब गए। पुलिस ने बताया कि 8 दोस्त हिंगना क्षेत्र में स्थित झील पर पिकनिक मनाने गए थे, लेकिन उन्होंने अपना मन बदल लिया और कुछ युवक झील …

Nagpur News

नागपुर। Nagpur News महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा हादसा हो गया, यहां रविवार शाम एक दूसरे को बचाने की कोशिश में पांच लोग एक झील में डूब गए। पुलिस ने बताया कि 8 दोस्त हिंगना क्षेत्र में स्थित झील पर पिकनिक मनाने गए थे, लेकिन उन्होंने अपना मन बदल लिया और कुछ युवक झील में नहाने चले गए। जिसमें पांच लोग डूब गए।

Read More : Amit Shah In CG : आज बस्तर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CRPF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे…

एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 8 दोस्त जिल्पी झील के किनारे टहल रहे थे, तभी उनमें से कुछ ने पानी में उतरने का फैसला किया। यह देखने के बाद कि समूह का एक सदस्य तैरने के लिए हाथ-पैर मार रहा है, अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उनमें से पांच डूब गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे ऋषिकेश परेड 21 वर्ष, वैभव वैद्य 20 वर्ष, राहुल मेश्राम 21 वर्ष, नितिन कुंभारे 21 वर्ष और शांतनु अरमरकर 22 वर्ष के शव पानी से बाहर निकाले गए है।

Next Story