Begin typing your search above and press return to search.
Health & Fitness

Calcium rich drinks : क्या आपके हड्डियों और जोड़ों में रहता है दर्द, तो इन 5 ड्रिंक्स को डाइट में करें शामिल, मिलेगी राहत...

Rohit Banchhor
3 July 2023 3:19 PM GMT
Calcium rich drinks
x

Calcium rich drinks : आमतौर पर हम हड्डियों और जोड़ों में दर्द का अनुभव करते हैं। भले ही यह सामान्य है, लेकिन इसे किसी भी तरह हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। कमजोर हड्डियां हमें आगे लाइफ में परेशान करती हैं। अगर हड्डियों को मजबूत करने के लिए उपाय नहीं किए गए तो ये बड़ी …

Calcium rich drinks

Calcium rich drinks : आमतौर पर हम हड्डियों और जोड़ों में दर्द का अनुभव करते हैं। भले ही यह सामान्य है, लेकिन इसे किसी भी तरह हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। कमजोर हड्डियां हमें आगे लाइफ में परेशान करती हैं। अगर हड्डियों को मजबूत करने के लिए उपाय नहीं किए गए तो ये बड़ी परेशानियों का जन्म ले सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव भी करने की जरूरत आप कैल्शियम के कुछ प्राकृतिक स्रोतों से शुरू कर सकते हैं। आइए जाने कैल्शियम से भरी 5 स्वादिष्ट ड्रिंक के बारे में…

Read More : 4 Water-Rich Foods : गर्मियों में ये फूड्स देंगे राहत, शरीर को मिलेंगे कई फायदे…..

अंजीर शेक- यूएसडीए के अनुसार प्रत्येक 100 ग्राम सूखे अंजीर में आपको 162 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा, अंजीर एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों का भी खजाना है। आपको बस 2-3 अंजीर लेना है और उन्हें एक गिलास दूध के साथ मिलाना है। ताकत के लिए आप कुछ मौसमी फल भी डाल सकते हैं।
बादाम और पालक की स्मूदी- क्या आप जानते हैं कि बादाम कैल्शियम के सबसे अच्छे प्राकृतिक स्रोतों में से एक है। इस ग्रीन स्मूदी में दोनों सुपरफूड फुलनेस का अहसास कराते हैं। ये पौष्टिक और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
ऑरेंज बूस्ट- जब आप ‘ऑरेंज बूस्ट’ जैसी स्वादिष्ट चीज बना सकते हैं तो सादे संतरे के रस से क्यों संतुष्ट रहें? गाजर, संतरे, खजूर और चिया बीजों के मिश्रण से बनी ये ड्रिंक कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है।

Read More : Home Remedies: अगर उम्र से पहले सफ़ेद हो चुके है आपके बाल, तो अपनाये यह घरेलु नुस्खे, हो जाएंगे चमकदार काले घने आपके बाल…

अनानास-केल स्मूदी- केल, कोलार्ड ग्रीन्स, ब्रोकोली एक सुपरफूड हैं। अपने कई स्वास्थ्य लाभों के अलावा केल अपने असाधारण कैल्शियम के लिए भी जाना जाता है। अनानास भी मिनरल्स से भरपूर होता है जो आपकी हड्डियों, दांतों और वेट मैनेजमेंट के लिए चमत्कार कर सकता है।
वेगन हल्दी दूध- यहां वेगन लोगों के लिए एक विकल्प है। हम ‘हल्दी दूध’ के कई स्वास्थ्य लाभों से परिचित हैं और वास्तव में हल्दी कई मायनों में एक अनमोल मसाला है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, सूजन-रोधी गुण कई पुराने संक्रमणों के दुष्प्रभावों से निपटने में मदद करते हैं। ये ड्रिंक नारियल के दूध से बनाया जाती है, अतिरिक्त कैल्शियम बढ़ाने के लिए आप बादाम के दूध का भी उपयोग कर सकते हैं।

Next Story