Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Korba fire case : कोरबा अग्निकांड केस में सामने आया बड़ा ट्विस्ट, साहेब कलेक्शन के संचालक के खिलाफ हुई FIR, जानिए पूरा मामला?

Sharda Kachhi
1 July 2023 9:37 AM GMT
Korba fire case :
x

Korba fire case :

Korba fire case : कोरबा : कोरबा के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लगने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने कॉम्प्लेक्स में दुकान चलाने वाले साहेब कलेक्शन के संचालक भूपेंद्र सिंह गांधी और एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। Korba fire case : प्रशासन की जांच में यह बात …

Korba fire case :
Korba fire case :

Korba fire case : कोरबा : कोरबा के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लगने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने कॉम्प्लेक्स में दुकान चलाने वाले साहेब कलेक्शन के संचालक भूपेंद्र सिंह गांधी और एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Korba fire case : प्रशासन की जांच में यह बात सामने आई है कि इनकी ही लापरवाही की वजह से पूरे कॉम्प्लेक्स में आग फैल गई। इनके दुकान के कर्मचारी आग लगने के बाद वीडियो बनाते रहे। आग बुझाने तक का प्रयास नहीं किया। यह हादसा 19 जून को हुआ था। जिसमें दम घुटने से 3 लोगों की जान चली गई थी।

READ MORE : Viral Video : गर्लफ्रेंड को बाईक में बैठाकर स्टाइल मरना युवक को पड़ा भारी, हुआ ऐसा हादसा की उड़ गए होश, देखें वीडियों…

Korba fire case : CSEB चौकी क्षेत्र के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में यह हादसा हुआ था। आग इतनी भीषण थी कि उसे कई घंटों की मशक्कत के बाद बुझाया जा सका था। कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। उधर, हादसे के बाद से प्रशासन इस मामले में जांच कर रहा था।

जांच करने गई थी टीम

Korba fire case : दो दिन पहले कोरबा एसडीएम, अपर आयुक्त निगम समेत अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर जांच करने गई थी। इस जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट का निष्कर्ष सामने आया है कि आग लगने से लेकर उसके फैलने और दुकानों के भीतर दम घुटने का इकलौता जिम्मेदार साहेब कलेक्शन का संचालक भूपेन्द्र सिंह गांधी ही है।

Next Story