Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Eid ul Adha : जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज, लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद, देखें VIDEO

Sharda Kachhi
29 Jun 2023 2:50 AM GMT
Eid ul Adha :
x

Eid ul Adha :

Eid ul Adha : नई दिल्ली : पूरे देश में आज ईद-अल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। इसी कड़ी में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और फिर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। Eid ul Adha : मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिदों में …

Eid ul Adha :
Eid ul Adha :

Eid ul Adha : नई दिल्ली : पूरे देश में आज ईद-अल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। इसी कड़ी में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और फिर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

Eid ul Adha : मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद जानवर की कुर्बानी देंगे। बकरीद के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस का दावा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीसे के संपन्न कराने के लिए उसने व्यापक इंतजाम किये हैं। कल देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही। कुर्बानी के लिए बकरे खरीदने के लिए भी लोग देर तक बाजारों में मोल-भाव करते रहगे।

READ MORE : Monsoon Alert : झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत, राजधानी में आसमान में बादलों ने डाला डेरा

Eid ul Adha : ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में बुधवार देर रात तक खासी चहल-पहल रही। इस अवसर पर लोग नए परिधान से लेकर खान-पान की वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आए। वहीं, बकरा मंडियों में खरीदारों को बकरा व्यापारियों को मुंहमांगे दाम देने पड़े।

Eid ul Adha : बुधवार सुबह से ही लोगों का बकरा मंडी पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों में उत्साह देखते ही बन रहा था। बकरीद को देखते हुए प्रसिद्ध मस्जिद से लेकर इलाकों में स्थित छोटी मस्जिदों में बृहस्पतिवार की सुबह की नमाज की तैयारी पूरी कर ली गई। नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं। ईद की विशेष नमाज ज्यादातर मस्जिदों में सुबह सात बजे के आसपास होगी।

Next Story