Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Monsoon Alert : झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत, राजधानी में आसमान में बादलों ने डाला डेरा

Sharda Kachhi
29 Jun 2023 2:37 AM GMT
Monsoon Alert :
x

Monsoon Alert :

Monsoon Alert : नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल बने हुए हैं। बारिश की उम्मीद की जा रही है। हालांकि एनसीआर में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दो जुलाई तक हल्की बारिश के ही आसार हैं। वहीं, बादलों की आवाजाही से लोगों …

Monsoon Alert :
Monsoon Alert :

Monsoon Alert : नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल बने हुए हैं। बारिश की उम्मीद की जा रही है। हालांकि एनसीआर में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दो जुलाई तक हल्की बारिश के ही आसार हैं। वहीं, बादलों की आवाजाही से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उमस परेशान कर रही है।

Monsoon Alert : दिल्ली में मानसून समय से पहले ही पहुंच गया था। लोग उम्मीद कर रहे थे कि मानसून की बारिश जारी रहेगी, लेकिन दिल्ली में बारिश के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दो से तीन इलाकों में हल्की बारिश तो कुछ इलाकों में धूप निकल रही है। लोगो को तेज बारिश का इंतजार है।

read more : Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कामयाबी, वहीं इन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत, पढ़ें अपना राशिफल

Monsoon Alert : मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में औसत बारिश 000.1 मिमी दर्ज की गई, जबकि पालम में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 013.8 मिमी बारिश, आयानगर में 024.6 मिमी व नजफगढ़ में 002.0 मिमी बारिश हुई। बाकी इलाके बारिश के लिए तरसते रहे।

Monsoon Alert : दिल्ली में एक जून से अब तक मानक केंद्र सफदरजंग में 79.5 मिमी बारिश हो चुकी है। विभाग ने बृहस्पतिवार को भी आंशिक बादल रहने व हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Next Story