Begin typing your search above and press return to search.
news

Big News : भारी बारिश के चलते कारखाने की दीवार गिरी, दबने से चार बच्चों की गई जान, पांच घायल...

Rohit Banchhor
29 Jun 2023 1:55 PM GMT
Big News
x

गुजरात। Big News हलोल स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के चलते एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग घायल हो गए। बता दें कि पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के धार जिले का रहने वाला है। यह लोग हलोल तालुका …

Big News

गुजरात। Big News हलोल स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के चलते एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग घायल हो गए। बता दें कि पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के धार जिले का रहने वाला है। यह लोग हलोल तालुका में चंद्रपुरा गांव में स्थित एक रासायनिक फैक्ट्री के पास एक निर्माण स्थल पर मजदूरी करते हैं।

Read More : Big News: बायजू में कर्मचारियों की लड़ाई के बीच, सीईओ ने दिया कर्मचारियों को संदेश

श्रमिकों के परिवार अस्थायी तंबू में रह रहे थे, जो उन्होंने कारखाने की चारदीवारी के पास बनाया था। बारिश के बीच दीवार अचानक ही गिर गई। दीवार गिरने की वजह से कुल 9 लोग घायल हुए थे। जिनमें से 5 साल से कम उम्र के 4 बच्चों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक बच्चों की पहचान 5 वर्षीय चिरिराम डामोर, 4 वर्षीय अभिषेक भूरिया, 2 वर्षीय गुनगुन भूरिया और 5 वर्षीय मुस्कान भूरिया के रूप में हुई।

Next Story