- Home
- /
- Main Stories
- /
- CG NEWS : आसमान से...
CG NEWS : आसमान से गिरी आफत- ससुर और बहू की मौत, परिवार में पसरा मातम, जानिए कहां हुआ ये खौंफनाक हादसा?
CG NEWS : जशपुर : जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के ससुर और बहू की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। सभी घर का छप्पर ठीक करने के बाद बरामदे में आराम कर रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। मामला बगीचा …
CG NEWS : जशपुर : जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के ससुर और बहू की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। सभी घर का छप्पर ठीक करने के बाद बरामदे में आराम कर रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
CG NEWS : ग्राम पंचायत भितघरा के पहाड़ी कोरवा आश्रित ग्राम राजपुर में रतिया राम (68) अपने परिवार के साथ रहता था। रतिया घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। लगातार हो रही बारिश के चलते वह घर का छप्पर ठीक करवा रहा था।
CG NEWS : इसके बाद बहू दीनामती(20) और दीनामती की मां मंझनी बाई (50) के साथ रतिया शनिवार को छप्पर ठीक कर रहे थे। दोपहर को छप्पर ठीक करने के बाद सभी बरामदे में आराम करने लगे। उसी दौरान कुछ देर बाद अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई। फिर तेज बिजली कड़की और बरामदे में गिरी। जिससे मौके पर ही दीनामती और रतिया राम की मौत हो गई।
READ MORE : Hema Malini : धर्मेंद्र के दूसरे परिवार से हेमा के हैं ऐसे ताल्लुक, एक्ट्रेस ने सास संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कुछ कहा?
CG NEWS : वहीं दीनामती की मां जो कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी से मिलने आई थी। वह भी झुलस गई है। हादसे के वक्त घर पर और कोई नहीं था। कुछ देर बाद जब बेटा घर पर पहुंचा, तब मंझनी को अस्पताल ले जाया गया।
रुक-रुककर हो रही बारिश
CG NEWS : दीनामती और रतिया राम की पहले ही मौत हो चुकी थी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी रविवार को सामने आ सकी है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जिले के कई इलाकों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।