Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

Big News: बीजेपी के नौ वर्ष पुरे होने पर कार्यक्रम में चली गोलियां, पूर्व सीएम के रिश्तेदार को लगी गोली

Sharda Kachhi
25 Jun 2023 1:23 PM GMT
Big News: बीजेपी के नौ वर्ष पुरे होने पर कार्यक्रम में चली गोलियां, पूर्व सीएम के रिश्तेदार को लगी गोली
x

Bihar: भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान अचानक दनादन गोलियां चलने लगीं जिसमे एक कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हो गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के बड़े नेता शामिल होने वाले थे। पूरी घटना है बिहार की जहां ये घटना हुई, दरअसल मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत …

Bihar: भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान अचानक दनादन गोलियां चलने लगीं जिसमे एक कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हो गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के बड़े नेता शामिल होने वाले थे। पूरी घटना है बिहार की जहां ये घटना हुई, दरअसल मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री किशोर प्रसाद सिंह और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह को शामिल होना था। लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया और गोली चलने लगी। वहीं घायल नेता का नाम संजय भगत बताया जा रहा है, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

दरसअल BJP ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमे शामिल होने के लिए नगर के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इसी दौरान बीजेपी नेताओं पंकज पटेल और संजय भगत के गुट में कहानीसुनी हो गई और बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। हाथापाई के बाद पंकज पटेल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी और गोली दूसरे गुट के एक कार्यकर्ता के पैर में जा लगी।

READ MORE Train Cancellation : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, यहाँ पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस रद्द, हफ्ते भर करना होगा इंतजार…

वहीं इस पुरे कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू को भी इस कार्यक्रम में शामिल होना था मगर फायरिंग और मारपीट की जानकारी प्राप्त होने के बाद दोनों बीच रास्ते से ही लौट गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रेफर किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें की बीजेपी ने मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम रखा था जिसमे विवाद होने पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जिसमे कई लोग जख्मी हो गए है। फिलहाल पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Next Story