Begin typing your search above and press return to search.
Odisha

Odisha News : पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुई धक्का-मुक्की में 50 से अधिक घायल, 5 की हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
20 Jun 2023 1:24 PM GMT
Odisha News
x

भुवनेश्वर। Odisha News ओडिशा के जग्गनाथ पुरी में रथ यात्रा की धूम के बीच बलभद्र के ताल ध्वज रथ खींचते समय मर्चीकोट चौक पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी मच गई। इस अफरा-तफरी में 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। Read More : Odisha …

Odisha News

भुवनेश्वर। Odisha News ओडिशा के जग्गनाथ पुरी में रथ यात्रा की धूम के बीच बलभद्र के ताल ध्वज रथ खींचते समय मर्चीकोट चौक पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी मच गई। इस अफरा-तफरी में 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More : Odisha News : बालासोर रेल हादसा, अस्थाई मुर्दाघर बनाए गए स्कूल भवन के ध्वस्तीकरण का काम हुआ शुरू…

बता दें कि पुरी में रथ खींचते समय भक्तों में धक्का-मुक्की हुई। इससे धक्का लगने से कुछ लोग नीचे गिर गए और उन्हें कुचलते हुए लोग निकल गए। घायलों को पुरी सदर मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मरीचिकोट चौराहे पर हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के गिरने के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। नीचे गिरे लोगों को बचाने की कोशिश की।

Read More : Odisha Train Accident Update : आमिर खान परिवार के साथ लापता, सीबीआई ने घर को किया सील…

घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इनमें एक विदेशी श्रद्धालु भी बताया जा रहा है। वहीं, इससे पहले जगन्नाथ महाप्रभु के पहंडी के दौरान प्रभु रथ पर चढ़ाते समय सीढ़ी से फिसलने के कारण 6 सेवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इन सेवकों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी सेवक स्वस्थ बताया जा रहे हैं।

Next Story