Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Kia Seltos Facelift 2023 : चार जुलाई को उठेगा नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के सस्पेंस से पर्दा, नए मॉडल को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Sharda Kachhi
20 Jun 2023 4:07 AM GMT
Kia Seltos Facelift 2023 :
x

Kia Seltos Facelift 2023 :

Kia Seltos Facelift 2023 : अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, किआ इंडिया अपनी लोकप्रिय सेल्टोस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को 4 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयार है। Kia Seltos Facelift 2023 : कंपनी ने …

Kia Seltos Facelift 2023 :
Kia Seltos Facelift 2023 :

Kia Seltos Facelift 2023 : अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, किआ इंडिया अपनी लोकप्रिय सेल्टोस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को 4 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयार है।

Kia Seltos Facelift 2023 : कंपनी ने लगभग एक साल पहले अपने होम बेस कोरिया में एक फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। इंडिया-स्पेक फेसलिफ्ट मॉडल के इससे प्रभावित रहने की उम्मीद है। जिसमें एक नया ग्रिल और रीडिजाइन की गई लाइट्स के साथ फ्रंट फेसिया को भी अपडेट किया जा सकता है। इसके रियर प्रोफाइल में भी किआ कैरेंस एमपीवी जैसी लाइट्स और बंपर के अपडेट के साथ नए डिजाइन मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ा बदलाव मॉडल में ADAS या एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम को शामिल करने के रूप में देखा जा सकता है।

ब्रांड का लोकप्रिय मॉडल
Kia Seltos Facelift 2023 : किआ सेल्टोस ब्रांड का भारत में पहला मॉडल था जब इसने देश में अपना कामकाज शुरू किया था। इसने 2019 के अगस्त में लॉन्च होने के बाद से यहां एसयूवी की पांच लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। यह एसयूवी पर पहला बड़ा अपग्रेड होगा, जो चार वर्षों में यहां ब्रांड का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। किआ की भारत में कुल बिक्री में सेल्टोस का योगदान 55 प्रतिशत है।

read more : Weather Update: कई राज्यों में बारिश से मिल सकती है राहत, तो कहीं अभी और कहर बरपाएंगे सूर्य देव, जानिए आपके राज्य में मौसम का हाल?

कैसा होगा इंजन
Kia Seltos Facelift 2023 : नई सेल्टोस फेसलिस्ट से 1.5-लीटर यूनिट में नया टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 160 hp का पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन Carens, Hyundai Alcazar और Verna में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह मॉडल को 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल यूनिट के साथ पेश किया जाना जारी रहेगा।

कैसा होगा लुक और डिजाइन
Kia Seltos Facelift 2023 : किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में एक नया ग्रिल मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में बहुत बड़ा होगा। इसमें एक नया हेडलैंप असेंबली के साथ-साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप को रीडिजाइन किया जाएगा। बंपर में एडीएएस मॉड्यूल के साथ माउंटेड नए फॉग लैंप हाउसिंग मिलने की उम्मीद है। कार के रियर में टेल-लैंप्स को जोड़ने वाली एक नई एलईडी लाइट बार के साथ टेल लाइट्स को रीडिजाइन किए जाने की उम्मीद है।

इंटीरियर कैसा होगा
Kia Seltos Facelift 2023 : सेल्टोस के फेसलिफ्ट वर्जन के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ नए ट्विन-स्क्रीन लेआउट के साथ आने की उम्मीद है। मॉडल में इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे लगाए गए थोड़े स्लीक सेंट्रल एसी वेंट के साथ आने की उम्मीद है। साथ ही एचवीएसी कंट्रोल को भी एक नया लुक मिलने की उम्मीद है। एक और बड़ा अपग्रेड पैनोरमिक सनरूफ हो सकता है, जो मौजूदा मॉडल के टॉप-स्पेक वैरिएंट पर भी उपलब्ध नहीं है।

कैसे होंगे सेफ्टी फीचर्स
Kia Seltos Facelift 2023 : फेसलिफ्ट सेल्टोस में सबसे बड़ा बदलाव एडीएएस या एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम होगा। जो इसे इस सेफ्टी सूट के साथ आने वाला भारत में ब्रांड का पहला वाहन बना देगा। एसयूवी 6 एयरबैग के साथ स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स जैसे हिल-असिस्ट कंट्रोल, और व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट सहित कई फीचर्स से लैस होगी।

Next Story