Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : जंगल में बाघ ने बुजुर्ग को जिंदा खाया, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
18 Jun 2023 1:23 PM GMT
MP News
x

इंदौर। MP News इंदौर के महू में पशु चराने जंगल गए बुजुर्ग का जंगली जानवर द्वारा शिकार करने का मामला प्रकाश में आया है। जानवर ने बुजुर्ग को बुरी तरह से नोंच कर मार डाला। उसके शरीर के आधे हिस्से को खा गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों का …

MP News

इंदौर। MP News इंदौर के महू में पशु चराने जंगल गए बुजुर्ग का जंगली जानवर द्वारा शिकार करने का मामला प्रकाश में आया है। जानवर ने बुजुर्ग को बुरी तरह से नोंच कर मार डाला। उसके शरीर के आधे हिस्से को खा गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बाघ ने यह शिकार किया है।

Read More : MP News : युवक की जेब में मोबाइल हुआ ब्लास्ट, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती…

बता दें कि घटना महू के मलेंड़ी गांव की है। 60 वर्षीय सुंदरलाल रोज की तरह रविवार की सुबह जानवरों को चराने गए थे, तभी अज्ञात जानवार ने उस पर हमला कर दिया। जंगली जानवर ने उसके दोनों हाथ और सीने के मांस को नोंचकर खा लिए। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ ने यह हमला किया है। इलाके में 40 दिनों से एक बाघ घूम रहा है। बताया जाता है कि सुंदरलाल अपने साथ खाना नहीं ले गए थे। बेटा उन्हें खाना देने जंगल में गया था।

Read More : MP News : खुदाई करने के दौरान तालाब का हिस्सा धंसा, दबने से दो महिलाओं की गई जान…

उसने वहां पिता के जूते और गमछा जमीन पर पड़ा देखा। आगे जाने पर वहां खून के निशान भी थे। उसने फोन कर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर बुजुर्ग की तलाश की तो खाई में शव मिला। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत है।

Next Story