Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : खुदाई करने के दौरान तालाब का हिस्सा धंसा, दबने से दो महिलाओं की गई जान...

Rohit Banchhor
10 Jun 2023 4:17 PM GMT
MP News
x

रायसेन। MP News जिले के बलरामपुर गांव में शनिवार के दोपहर तालाब खुदाई करने के दौरान एक हिस्सा धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। उसी स्थान पर फंसी दो अन्य महिलाओं को भी बचा लिया गया है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची एसडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने …

MP News

रायसेन। MP News जिले के बलरामपुर गांव में शनिवार के दोपहर तालाब खुदाई करने के दौरान एक हिस्सा धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। उसी स्थान पर फंसी दो अन्य महिलाओं को भी बचा लिया गया है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची एसडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।

Read More : MP News : 52 घंटे बोरवेल में जंग लड़ने के बाद अस्पताल में थमी सृष्टि की सांसे, परिजनों का हाल बेहाल…

बता दें कि मृतकों की पहचान बलरामपुर निवासी फिरोजा बी और पिंकी आदिवासी के रूप में हुई है। महिलाओं ने लगभग 7 से 8 फिट मिट्टी की खुदाई की थी। दो महिलाएं जिनकी मौत हुई है वह अंदर खुदाई कर रही थीं, जबकि दो अन्य महिलाएं ऊपर खड़ी थीं। इस दौरान अचानक ऊपर का हिस्सा धंस गया और दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। भोपाल के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर रवाना हो गई है। मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

Next Story