Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

CG BIG NEWS : दो वाहनों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर और हेल्पर की जिन्दा जलकर मौत, जानिए हादसे की खौंफनाक वजह?

Sharda Kachhi
16 Jun 2023 9:20 AM GMT
CG BIG NEWS :
x

CG BIG NEWS :

CG BIG NEWS : जांजगीर-चांपा : जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां 2 गाड़ियों के बीच टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा चांपा-कोरबा रोड पर केके ढाबा के पास हुआ। आग से दोनों वाहन जलकर खाक हो गए हैं। मामला चांपा थाना …

CG BIG NEWS :
CG BIG NEWS :

CG BIG NEWS : जांजगीर-चांपा : जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां 2 गाड़ियों के बीच टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा चांपा-कोरबा रोड पर केके ढाबा के पास हुआ। आग से दोनों वाहन जलकर खाक हो गए हैं। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

CG BIG NEWS : जानकारी के मुताबिक, चांपा में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री से प्लास्टिक की पाइप लोड कर माजदा (चारपहिया वाहन) निकला। इसमें ड्राइवर भुनेश्वर सिंह (32 वर्ष) और हेल्पर नीरज यादव (30 वर्ष) सवार थे। दोनों पेंड्रा जाने के लिए निकले थे। वहीं दूसरी ओर कोरबा से कोयला लोडेड ट्रेलर चांपा की ओर आ रहा था। गुरुवार रात 1 बजे के करीब चांपा-कोरबा रोड पर केके ढाबे के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

दोनों गाड़ियों में लगी भीषण आग

CG BIG NEWS : इससे माजदा 50 मीटर तक पीछे की ओर जा गिरा। उसके केबिन के परखच्चे उड़ गए और इसमें भीषण आग लग गई। आग ने ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। ट्रेलर चालक और हेल्पर ने किसी तरह से केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन माजदा चालक और हेल्पर गाड़ी में ही फंस गए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों के नाम भुवनेश्वर सिंह और नीरज यादव हैं, जो लछनपुर निवासी हैं।

READ MORE : Adipurush Leak In HD : रिलीज के कुछ घंटों के बाद ही इस वेबसाइट पर HD में लीक हुई आदिपुरुष, लोग कर रहे धड़ल्ले से डाउनलोड…

CG BIG NEWS : घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। आग बुझाने के बाद माजदा वाहन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर के शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

CG BIG NEWS : क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। मौके से ट्रेलर चालक और हेल्पर फरार है। ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

Next Story