Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Cyclone Biparjoy LIVE : आज शाम टकराएगा चक्रवात बिपरजॉय, इन जिलों में अलर्ट, एक नजर वर्तमान हालातों पर...

Sharda Kachhi
15 Jun 2023 2:57 AM GMT
Cyclone Biparjoy LIVE : आज शाम टकराएगा चक्रवात बिपरजॉय, इन जिलों में अलर्ट, एक नजर वर्तमान हालातों पर...
x

Cyclone Biparjoy LIVE : गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है। Cyclone Biparjoy LIVE :गुजरात के राहत आयुक्त …

Cyclone Biparjoy LIVE : गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है।

Cyclone Biparjoy LIVE :गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने कहा कि तटीय इलाकों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया बुधवार सुबह तक पूरी कर ली गई। 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। आठ तटीय जिलों में कुल 74,345 लोगों को अस्थायी आश्रयों में ले जाया गया।

READ MORE : Stairs Vastu tips : सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वरना घर में आ सकती है मुसीबत, जानिए वास्तु शास्त्र में इसके मायने?

Cyclone Biparjoy LIVE : अकेले कच्छ जिले में लगभग 34,300 लोगों को निकाला गया। इसके बाद जामनगर में 10,000, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,089, देवभूमि द्वारका में 5,035, जूनागढ़ में 4,604, पोरबंदर में 3,469 और गिर सोमनाथ जिले में 1,605 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

मंदिर किया बंद
Cyclone Biparjoy LIVE :गुजरात के द्वारका में बिपरजॉय का डर साफ देखा जा सकता है। चक्रवात की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात बिपरजॉय पर समीक्षा बैठक की।

Next Story