Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Stairs Vastu tips : सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वरना घर में आ सकती है मुसीबत, जानिए वास्तु शास्त्र में इसके मायने?

Sharda Kachhi
15 Jun 2023 2:44 AM GMT
Stairs Vastu tips :
x

Stairs Vastu tips : घर बनाते समय वास्तु का खास ध्यान रखा जाता है. कई पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक घर में एक प्रकार की ऊर्जा होती है, और वास्तु यह निर्धारित करता है कि उस ऊर्जा को उस घर में रहने वाले परिवार के लिए सकारात्मक और संतोषजनक कैसे बनाया जाए। यदि आप एक …

Stairs Vastu tips :

Stairs Vastu tips : घर बनाते समय वास्तु का खास ध्यान रखा जाता है. कई पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक घर में एक प्रकार की ऊर्जा होती है, और वास्तु यह निर्धारित करता है कि उस ऊर्जा को उस घर में रहने वाले परिवार के लिए सकारात्मक और संतोषजनक कैसे बनाया जाए। यदि आप एक स्वतंत्र घर बना रहे हैं या आपके फ्लैट के भीतर सीढ़ियां हैं, तो सीढ़ी से जुड़े वास्तु उपाय आपके घर में संतुलन ला सकते हैं।

Stairs Vastu tips : यदि आपकी सीढ़ियां वास्तु नियमों का पालन करती हैं तो यह आपके जीवन में प्रसिद्धि का कारण बन सकती हैं। दूसरी ओर, अगर ऐसा नहीं होता तो आपक्को असफल हो ने से कोई नहीं रोक सकता। कई बार लोग सीढ़ियों के नीचे ऐसी चीजें बनवा लेते हैं जिससे बहुत बड़ा वास्तु दोष बन जाता है। इससे लोगों को अपने जीवन में कई तरह की पेचीदगियों और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि हमें सीढ़ियों के नीचे कौन सी चीजें रखनी चाहिए और क्या नहीं।

सीढ़ियों के नीचे शौचालय
Stairs Vastu tips : ज्यादातर लोग सीढ़ियों के नीचे शौचालय बनवाते हैं। यह बड़े पैमाने पर वास्तु दोष पैदा करता है। इससे घर के सदस्य रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है।

READ MORE : Aaj Ka Rashifal : इन तीन राशि वालों को नौकरी में बदलाव के संकेत, वहीँ इन्हें मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

सीढ़ियों के नीचे पानी से जुड़ी चीज़ें
Stairs Vastu tips : हमें कभी भी सीढ़ियों के नीचे पानी से जुड़ी चीजें नहीं रखनी चाहिए। कई बार इस जगह पर वाशबेसिन बना देते हैं, लेकिन यह एक बहुत बड़ा वास्तु दोष पैदा करता है। हमें एक्वेरियम जैसी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ये भी पानी से जुड़ी होती हैं। सीढ़ियों के नीचे पानी से संबंधित सामान रखने से घर में धन का संचय नहीं होता है। परिश्रम से कमाया हुआ धन व्यर्थ के कार्यों में व्यर्थ जाता है।

सीढ़ियों के नीचे पूजा घर
Stairs Vastu tips : सीढ़ियों के नीचे पूजा कक्ष बनाना किसी भी तरह से अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे एक प्रमुख वास्तु दोष माना गया है।

सीढ़ियों के नीचे अध्ययन कक्ष
Stairs Vastu tips : अक्सर लोग सीढ़ियों के नीचे बच्चों के पढ़ने की जगह या अपना कार्यस्थल बना लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता और आप भी पूरे ध्यान से अपना काम पूरा नहीं कर पाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे बैठकर कोई भी काम करने से आपको अनगिनत मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वहां काम करते वक्त आपका दिमाग अतिरिक्त बोझ महसूस कर सकता है इसलिए सीढ़ियों के नीचे बैठकर काम न करें।

Sharda Kachhi

Sharda Kachhi

    Next Story