Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Health Tips : 'वेट लॉस करने के लिए ये है रामबाण उपाय! कुछ ही महीनों में दिखने लगेगा लाभ, जानिए क्या कहते हैं आहार विशेषज्ञ?

Sharda Kachhi
13 Jun 2023 3:27 AM GMT
Health Tips :
x

Health Tips :

Health Tips : मोटापे से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे-जैसे आपका वजन बढ़ता जाता है आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। हाइपरटेंशन से लेकर डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर तक के लिए शरीर के अधिक वजन को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। यही कारण है कि …

Health Tips :
Health Tips :

Health Tips : मोटापे से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे-जैसे आपका वजन बढ़ता जाता है आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। हाइपरटेंशन से लेकर डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर तक के लिए शरीर के अधिक वजन को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को वेट लॉस के तरीके अपनाने की जरूरत है। पर क्या यह इतना आसान है?

Health Tips : स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वजन कम करने के लिए हम सभी कई प्रकार के उपाय करते रहते हैं, आहार छोड़ने से लेकर जिम में घंटों समय बिताने तक, फिर भी ज्यादातर लोगों को बहुत लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए जरूरी है कि हम सही तरीकों पर ध्यान दें, जो न सिर्फ वजन को बढ़ने से रोकें साथ ही शरीर को अन्य प्रकार से भी लाभ दें। आइए आहार विशेषज्ञ से जानते हैं कि वेट लॉस के लिए क्या तरीके अपनाए जा सकते हैं?

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

Health Tips : न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका सेठ बताती हैं, वेट लॉस करने के लिए भले ही तमाम प्रकार की कोशिशें कर लें पर अगर आप सही लक्ष्य के साथ इसपर काम नहीं कर रहे हैं तो लाभ नहीं मिलता है।

Health Tips : वजन घटाने के तरीकों के बारे में जानने से पहले यह समझना आवश्यक है कि हमारा वजन बढ़ता क्यों है? इसका सबसे प्रमुख कारण मेटाबॉलिज्म की समस्या है। यदि आप बहुत ज्यादा खाते हैं, भोजन में जंक-फास्ट फूड्स अधिक हैं या पर्याप्त व्यायाम नहीं करते हैं तो इससे वजन बढ़ सकता है। कुछ प्रकार की बीमारियां और दवाओं के कारण भी वजन बढ़ने लग जाता है, इसलिए इसके कारणों के बारे में जानना बहुत आवश्यक है।

READ MORE : Suzuki V Strom 800DE: इंडियन मार्केट में गर्दा उड़ाने सुजुकी ला रही है नई टूरिंग बाइक, कमाल के फीचर्स के साथ ही मिलेंगी ढेरों खूबियां

वेट लॉस कैसे करें?

न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका बताती हैं, वेट लॉस का मूल मंत्र है- आप दिनभर में जितनी कैलोरी बर्न कर पाते हैं, कोशिश करें कि आहार में कैलोरी की मात्रा उसकी तुलना में कम ही रहे। ऐसी चीजों को आहार में शामिल करें जिनमें कैलोरी कम होती है, पाचन अच्छी तरीके से हो जाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कर सकते हैं।

यदि आप बर्न करने से अधिक कैलोरी का सेवन कर रहे हैं, तो यह वजन बढ़ने का कारण बनता है। आपके कैलोरी इंटेक को कम करने के दो तरीके हैं- आप क्या और कितना खाते हैं और नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाना।

आहार से कम करें कैलोरी की मात्रा

Health Tips : वैसे तो कैलोरी इंटेक को कम करने का कोई खास तरीका नहीं है। सामान्य तौर पर कैलोरी इंटेक को कम करने के लिए ज्यादातर लोग कम मात्रा में खाना शुरू कर देते हैं, इससे भी वजन कम हो सकता है, हालांकि सेहत के लिहाज से इसे अच्छा नहीं माना जाता है।

न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका कहते हैं, कैलोरी इंटेक कम को करने के लिए आप चीनी-मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम कर देते हैं तो इससे भी लाभ मिल सकता है। डैश (डीएएसएच) और मेडिटेरेनियन डाइट का पालन करके लाभ आप लाभ पा सकते हैं।

व्यायाम से बर्न होती है कैलोरी

Health Tips : अनुसंधानों से पता चलता है कि केवल आहार में परिवर्तन से ही वजन कम नहीं किया जा सकता, कैलोरी बर्न करने के लिए जरूरी है कि आप व्यायाम करें। योग-व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप वजन घटाने में लाभ पा सकते हैं। कैलोरी इंटेक को कम करना और नियमित व्यायाम की आदत आपको वजन घटाने में एक महीने में भी लाभ देना शुरू कर देता है।

Next Story