Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने लिखा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र, दिवंगत शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के मसले को लेकर कही ये बात

Sharda Kachhi
13 Jun 2023 6:36 AM GMT
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने लिखा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र, दिवंगत शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के मसले को लेकर कही ये बात
x

रायपुर। कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के संदर्भ में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। दरअसल, अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे के नेतृत्व में कुछ दिन पहले एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय …

रायपुर। कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के संदर्भ में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। दरअसल, अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे के नेतृत्व में कुछ दिन पहले एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की थी.

माधुरी मृगे ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर अपनी मांगों और हो रहे प्रदर्शन की जानकारी दिग्विजय सिंह को दी, जिसके बद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है।

READ MORE : Record Share : निवेशकों की बल्ले-बल्ले, टायर बनाने वाली इस भारतीय कंपनी ने रचा इतिहास, जानिए कैसे हुआ ये कमाल?

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैदानी, वनांचल, संवेदनशील व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देते हुए सेवा अवधि में दिवंगत होने वाले शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण किये जाने का निवेदन किया है। उल्लेखित मांग पर विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधितों को समुचित निर्देश प्रदान करें।

Next Story