Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : 52 घंटे बोरवेल में जंग लड़ने के बाद अस्पताल में थमी सृष्टि की सांसे, परिजनों का हाल बेहाल...

Rohit Banchhor
8 Jun 2023 1:17 PM GMT
MP News
x

सीहोर। MP News काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सृष्टि को बोरवेल से निकाला गया, लेकिन सृष्टि को नहीं बचाया जा सका। करीब 50 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्ची को बोरवेल से निकाला गया था, जिसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर उपचार के बाद डॉक्टरों ने …

MP News

सीहोर। MP News काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सृष्टि को बोरवेल से निकाला गया, लेकिन सृष्टि को नहीं बचाया जा सका। करीब 50 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्ची को बोरवेल से निकाला गया था, जिसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरफ, सेना और पुलिस की टीम लगी हुई थी।

Read More : MP News : नदी में डूबने से 4 बच्चों की गई जान, पुलिस जांच में जुटी…

गौरतलब हो कि सृष्टि 6 जून को दोपहर 1 बजे खेलते समय बोरवेल में गिरी थी। अस्पताल में चेकअप के बाद जानकारी सामने आई है कि बच्ची को बचाया नहीं जा सका। बच्ची सृष्टि को गुरुवार शाम करीव 5 बजे निकाला गया, लेकिन बोरवेल की गहराई के आगे बच्ची की जिंदगी हार गई। जिला हॉस्पिटल में सृष्टि का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शव लेकर एंबुलेंस से गांव के लिए परिजन रवाना हो गए हैं। वहीं मंडी थाने में बोर मालिक गोपाल कुशवाह के खिलाफ धारा 188, 308 का अपराध कायम कर लिया है।

Next Story