Begin typing your search above and press return to search.
sports

ICC WTC Final 2023 : लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बनाए 201 रन, रविंद्र जडेजा ने किया शानदार प्रदर्शन...

Rohit Banchhor
10 Jun 2023 12:46 PM GMT
ICC WTC Final 2023
x

ICC WTC Final 2023 : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं। चौथे दिन का खेल जारी हैं। तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने …

ICC WTC Final 2023

ICC WTC Final 2023 : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं। चौथे दिन का खेल जारी हैं। तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 44 ओवर में चार विकेट खोकर 123 रन बना लिए थे। चौथे दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन है। एलेक्स कैरी 41 और मिचेल स्टार्क 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास अब 374 रनों की बढ़त है। इस सत्र में कंगारू टीम ने 2 विकेट गंवाए और कुल 78 रन बनाए।

Read More : WTC : फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का किया फैसला, प्लेइंग इलेवन में अश्विन को नहीं मिली जगह…

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 121.3 ओवरों में 449 रन बनाकर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, पहली पारी में टीम इंडिया 69.4 ओवर में महज 296 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Next Story