Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Sports Video : CSK के चैम्पियन बनने पर उत्कर्षा ने पैर छूकर लिया था धोनी का आशीर्वाद, ऋतुराज के साथ जल्द रचाएंगी ब्याह, देखें दिल छू लेने वाला VIDEO...

Sharda Kachhi
3 Jun 2023 8:40 AM GMT
Sports Video : CSK के चैम्पियन बनने पर उत्कर्षा ने पैर छूकर लिया था धोनी का आशीर्वाद, ऋतुराज के साथ जल्द रचाएंगी ब्याह, देखें दिल छू लेने वाला VIDEO...
x

Sports Video : आईपीएल 2023 में इस बार कई खुशनुमा पलों को कैमरे में कैद किया गया। वहीँ फैंस अभी भी आईपीएल 2023 चेन्नई की जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। चेन्नई की जीत के बाद खिलाड़ियों के भावुक होने और परिवार के साथ जश्न मनाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो …

Sports Video : आईपीएल 2023 में इस बार कई खुशनुमा पलों को कैमरे में कैद किया गया। वहीँ फैंस अभी भी आईपीएल 2023 चेन्नई की जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। चेन्नई की जीत के बाद खिलाड़ियों के भावुक होने और परिवार के साथ जश्न मनाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो ऋतुराज गायकवाड़ की मंगेतर उत्कर्षा पवार का है।

Sports Video : वायरल वीडियो में चेन्नई की जीत के बाद सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ जश्न मनाते देखे जा सकते हैं। इसी बीच उत्कर्षा धोनी के पास आती हैं, उन्हें गले लगाती हैं और पैर छूती हैं। उनके संस्कार फैंस का दिल जीत रहे हैं। इससे पहले रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा का एक वीडिया सामने आया था, जिसमें वह अपने पति के पैर छूती हैं।

READ MORE : CG Good News : छ.ग राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, अब आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए नहीं लगाना होगा व्यापमं का चक्कर…

कौन हैं उत्कर्षा?
Sports Video : 24 साल की उत्कर्षा पवार खुद एक क्रिकेटर हैं। वह महाराष्ट्र के लिए खेल चुकी हैं। उत्कर्षा दाएं हाथ की बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं।

Sports Video : ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी और उत्कर्षा के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा थी कि वह अपने जीवन के दो सबसे खास लोगों के साथ हैं। यह फोटो सामने आने के बाद ही तय हो गया था कि ऋतुराज उत्कर्षा के साथ शादी करने जा रहे हैं।

Next Story