Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

TUDUM 2023 : अगले राउंड के साथ लौट रहा नेटफ्लिक्स फैन इवेंट टुडम, आलिया भट्ट और सुहाना खान की ‘आर्चीज’ भी आएगी नजर...

Rohit Banchhor
2 Jun 2023 11:36 AM GMT
TUDUM 2023
x

TUDUM 2023 : नेटफ्लिक्स फैन इवेंट टुडम एक बार फिर से अगले राउंड के साथ लौट रहा है। इस साल इसमें आलिया भट्ट और सुहाना खान की फिल्म द आर्चीज भी शामिल हो रही है। सुहाना के साथ कई स्टार किड्स जोया अख्तर की द आर्चीज के साथ अपनी बड़ी शुरुआत के लिए तैयार हैं। …

TUDUM 2023

TUDUM 2023 : नेटफ्लिक्स फैन इवेंट टुडम एक बार फिर से अगले राउंड के साथ लौट रहा है। इस साल इसमें आलिया भट्ट और सुहाना खान की फिल्म द आर्चीज भी शामिल हो रही है। सुहाना के साथ कई स्टार किड्स जोया अख्तर की द आर्चीज के साथ अपनी बड़ी शुरुआत के लिए तैयार हैं। सुहाना ने नेटफ्लिक्स का एक ऑफिशियल वीडियो शेयर किया है। जिसमें क्रिस हेम्सवर्थ और आलिया भट्ट समेत कई हॉलीवुड स्टार्स नजर आ रहे हैं। सुहाना खान ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “रिवरडेल से साओ पाउलो तक, 18 जून को TUDUM ग्लोबल फैन इवेंट में #TheArchies गैंग को पकड़ें!” बता दें, पिछले दो साल से नेटफ्लिक्स का स्पेशल फैन इवेंट टुडम वर्जुअली किया जा रहा था।

Read More : CG Suspend Breaking : लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव और दो आरईओ पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया सस्पेंड…

शेयर किए गए वीडियो में आलिया भट्ट को भी देखा जा सकता है। वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी अपनी टाइमलाइन पर अनाउंसमेंट वीडियो पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, “क्या आप तैयार हैं? साल की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट्स आपके सामने आ रही हैं और यह लाइव हो रहा है! 18 जून को नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर #TUDUM लाइव स्ट्रीम देखें.” लेकिन इस बार फैंस को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। नेटफ्लिक्स का स्पेशल फैन इवेंट टुडम हजारों फैंस की मौजूदगी में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट में भारतीय सितारों भी शिरकत करेंगे। टुडूम इवेंट 17 जून को लाइव होगा। द आर्चीज में दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी होंगे। इस बीच, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को भी रिप्रजेंट करेंगे।

Next Story