- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- Suicide : पेड़ में लटकी...
Suicide : पेड़ में लटकी मिली नाबालिग की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस...
कोरबा। Suicide जिले के पाली थाना क्षेत्र में आम के पेड़ में एक नाबालिग लड़की की लाश फांसी के फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Read More : Suicide : डॉक्टर दंपत्ति ने की …
कोरबा। Suicide जिले के पाली थाना क्षेत्र में आम के पेड़ में एक नाबालिग लड़की की लाश फांसी के फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More : Suicide : डॉक्टर दंपत्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी…
बता दें कि मृतिका कुमारी आरती 15 वर्ष ग्राम फलवारीपारा की रहने वाली थी। मृतिका करीबन दोपहर 2 बजे अपने घर से गांव में ही रहने वाले अपने मामा के यहां जाने के लिए निकली थी। सुबह उसकी लाश गांव के बाहर आम के पेड़ पर काफी उंचाई पर लटकी मिली। जानकारी के अनुसार आम के पेड़ में 8 फुट तक टहनिया नहीं है। फंदा लगभग 10 फुट ऊपर टहनी में बंधा हुआ है। लोगों को यह आश्चर्य है कि आखिर नाबालिग इतनी उपर कैसे चढ़ सकती है। प्रथम दृस्टि से हत्या की आशंका जताई जा रही है। लोगों का मानना है कि हत्या कर उसे पेड़ पर लटका दिया गया है। फ़िलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।