Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : दो ट्रक आपस में भिड़ी, तीन की गई जान, गैस कटर से काटकर निकाला जा सका शव...

Rohit Banchhor
20 May 2023 10:35 AM GMT
Big Accident
x

जांजगीर-चांपा। Big Accident जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम हथनेवरा के पास शनिवार सुबह दो ट्रक आपस में भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया …

Big Accident

जांजगीर-चांपा। Big Accident जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम हथनेवरा के पास शनिवार सुबह दो ट्रक आपस में भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने एक वाहन में फंसे चालक के शव को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर बाहर निकाला।

Read More : Big Accident News : डिवाइडर से टकराई कार, 4 लोगों की थम गई सांसे, जानिए कहां हुआ ये खौंफनाक हादसा?

बता दें कि चांपा की ओर से एक ट्रक बम्हनीडीह की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक सामने से आ रहा था। तभी हथनेवरा गांव के पास दोनों वाहन तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हो गए और आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों ट्रक एक-दूसरे में घुस गए। इसके कारण एक ट्रक के चालक शिवरीनारायण के बिलारी निवासी राहुल साहू 19 वर्ष की मौत हो गई और उसके हेल्पर जैजैपुर के सेंदरी निवासी त्रिलोचन केवट 22 वर्ष घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : Big Accident : यात्री बस और ट्राले में हुई भिड़ंत, 5 की गई जान, 15 घायल…

वहीं दूसरे ट्रक के हेल्पर झारखंड के कजरा निवासी फारुक अंसारी 27 वर्ष और चालक ने भी दम तोड़ दिया। अभी तक चालक का नाम और पता सामने नहीं आ सका है। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल, चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार और टीआई मनीष सिदार मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का चालक अंदर ही फंसा था। पुलिस ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर उसे जब तक बाहर निकाला, वह दम तोड़ चुका था। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी में रखवाया गया है।

Next Story