Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Suicide : छात्रा ने पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कक्षा दसवीं में 75 प्रतिशत अंक किए थे हासिल...

Rohit Banchhor
19 May 2023 4:08 PM GMT
Suicide
x

कोरबा। Suicide जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि वह रात को बिना बताए घर से निकली थी। जिसके बाद उसका शव खेत में लगे पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते मिला। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग …

Suicide

कोरबा। Suicide जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि वह रात को बिना बताए घर से निकली थी। जिसके बाद उसका शव खेत में लगे पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते मिला। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : Suicide : पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी मिली देवर-भाभी की लाश, कल रात से थे दोनों गायब, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि ग्राम सैंडल की रहने वाली 16 वर्षीय दिव्या जांगड़े 10वीं की छात्रा थी। रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर पर थी। मगर अचानक से शाम को वह घर से निकल गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं देर रात किसी ने परिजनों को सूचना दी कि दिव्या का शव खेत पर लगे पेड़ पर लटका हुआ है। यह सुनने के बाद परिजन हैरान रह गए। सभी तुरंत खेत के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।

Read More : Suicide : घर के पीछे आम के पेड़ में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, जाने क्या है वजह…

खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उधर, रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। जिसमें परिजनों ने बताया कि सब ठीक चल रहा था। दिव्या ने इस साल 10वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पढ़ाई लिखाई में भी अच्छी थी। उसने अपनी कक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया, कुछ समझ नहीं आ रहा है।

Next Story