Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Suicide : पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी मिली देवर-भाभी की लाश, कल रात से थे दोनों गायब, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
19 May 2023 10:16 AM GMT
Suicide
x

रायपुर। Suicide राजधानी के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में एक पेड़ में देवर-भाभी की फांसी के फंदे पर लटके शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। Read More : Suicide : …

Suicide

रायपुर। Suicide राजधानी के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में एक पेड़ में देवर-भाभी की फांसी के फंदे पर लटके शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Read More : Suicide : घर के पीछे आम के पेड़ में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, जाने क्या है वजह…

बता दें कि मृतक देवर सुरेन्द्र धीवर 19 वर्ष और उसकी भाभी योगेश्वरी धीवर 24 वर्ष ग्राम घिवरा थाना खरोरा क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जाता है कि कल रात दोनों खाना खाकर निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। आज सुबह तिल्दा नेवरा क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक पेड़ में दोनों के शव को फांसी के फंदे पर लटके देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बीच प्रेम संबंध की आशंका जताई है।

Read More : Suicide : सीएसईबी के इंजीनियर ने अस्पताल में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी…

फिलहाल पुलिस की टीम हर एक एंगल से इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। इस घटना के बाद अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया। बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story