Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Bhent Mulakat : प्रधान पाठक गुहाराम के घर मुख्यमंत्री ने लिया छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद, पत्रवानी परिवार ने किया स्वागत...

Rohit Banchhor
11 May 2023 1:51 PM GMT
CG Bhent Mulakat
x

रायपुर। CG Bhent Mulakat  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत पहुँचे। यहां उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम पत्रवानी के घर भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का पत्रवानी परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ तथा श्रीफल भेंटकर उनका स्वागत किया। Read More : Bhent Mulakat …

CG Bhent Mulakat

रायपुर। CG Bhent Mulakat मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत पहुँचे। यहां उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम पत्रवानी के घर भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का पत्रवानी परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ तथा श्रीफल भेंटकर उनका स्वागत किया।

Read More : Bhent Mulakat : कौशल्या माता के नाम पर होगा कमल विहार और अमलीडीह का महाविद्यालय, बिरगांव को मिली ITI की सौगात, CM Baghel ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने पत्रवानी परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। पत्रवानी परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा बड़ी, मुनगा, कोचई-मखना, चरपनिया, चेच एवं मुनगा भाजी सब्जी एवं आमा की चटनी भी परोसा।

Read More : Bhent-Mulakat : CM भूपेश बघेल कल भिलाई में करेंगे भेंट मुलाकात, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

घर के मुखिया गुहाराम और उनकी पत्नी अनुसुइया ने मुख्यमंत्री को अपने घर पर भोजन करता पाकर प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सूर्यवंशी एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट-कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को सूर्यवंशी ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है और परिवार में 9 सदस्य हैं। 4 बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा घर की खेती, किसानी का कार्य एवं बाकी 3 बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव एवं विधायक तखतपुर रश्मि आशीष सिंह, विजय केसरवानी उपस्थित रहे।

Next Story