Begin typing your search above and press return to search.
Food & Cuisine

Food recipe : क्या आपने चखा है ढोकला चाट का स्वाद, तो हम आपके लिए लाए है इसकी रेसिपी...

Rohit Banchhor
8 May 2023 2:43 PM GMT
Food recipe
x

Food recipe : ढोकला एक गुजराती फूड डिश है, जो भारतीय घरों में भी अपनी जगह बना चुकी है। ढोकला जितना स्वादिष्ट होता है उससे बनने वाली चाट का भी जायका उतना ही मजा देता है। अगर आपने अब तक ढोकला चाट का स्वाद नहीं लिया है तो हम आज आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर …

Food recipe
Food recipe : ढोकला एक गुजराती फूड डिश है, जो भारतीय घरों में भी अपनी जगह बना चुकी है। ढोकला जितना स्वादिष्ट होता है उससे बनने वाली चाट का भी जायका उतना ही मजा देता है। अगर आपने अब तक ढोकला चाट का स्वाद नहीं लिया है तो हम आज आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने का आसान तरीका।

Read More : Health Recipe: एक FOOD के दो फायदे , इसे खाने से आपकी याददास्त होगी तेज, साथ ही डायबिटीज की समस्या से मिलेगा छुटकारा, जान ले ये Recipe…

सामग्री-
ढोकला-1 कप, दही-1/2 कप, प्याज-1, टमाटर-1, हरी मिर्च-1, लाल मिर्च पाउडर-चुटकी भर, जीरा पाउडर-1 चुटकी, हरा धनिया-1 चम्मच, बारीक सेव-1/4 कप, नमक- स्वादानुसार

Read More : Food & Cuisine : घर पर बनाएं स्पेशल मैंगो खस्ता कचौड़ी, चांटते रह जाएंगे सब उंगलियां, आइए देखें रेसिपी…

विधि-
ढोकला चाट बनाने के लिए सबसे पहले आपको ढोकला तैयार करना होगा, आप चाहें तो बाजार से भी ढोकले खरीदकर प्रयोग कर सकते हैं। चाट में डालने वाली सामग्री प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद दही को लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें जिससे उसका घोल तैयार हो जाए। इसके बाद हरा धनिया लें और उसे भी बारीक काट लें। अब एक प्लेट लें और उसमें ढोकले सही तरीके से जमा लें। अब ढोकलों के ऊपर फेंटा हुआ दही और स्वादानुसार नमक छिड़क दें। इसके बाद ऊपर से जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर चुटकी भर डाल दें। इसके बाद ढोकले पर ऊपर से बारीक कटा प्याज और बारीक कटा टमाटर डालें। आप चाहें तो सिर्फ प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आखिर में ढोकला चाट के ऊपर बारीक सेव और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

Next Story