Begin typing your search above and press return to search.
Health & Fitness

Pudina Benefits : कई बीमारियों का कारगर समाधान है पुदीने की चटनी, सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है पुदीना...

Rohit Banchhor
6 May 2023 12:07 PM GMT
Pudina Benefits
x

Pudina Benefits : सदियों से पुदीना अधिकांश भारतीय घरों का एक अहम हिस्सा रहा है और पुदीने की चटनी बड़े चाव से खाई जाती है, लेकिन क्या आप पुदीने की पत्तियों में छुपे औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं। इसे सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पुदीना भोजन को पचाने …

Pudina Benefits

Pudina Benefits : सदियों से पुदीना अधिकांश भारतीय घरों का एक अहम हिस्सा रहा है और पुदीने की चटनी बड़े चाव से खाई जाती है, लेकिन क्या आप पुदीने की पत्तियों में छुपे औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं। इसे सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पुदीना भोजन को पचाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं के इलाज में भी कारगर असर दिखाता है। पुदीने की पत्तियों में मेंथोल, प्रोटीन, वसा, कार्बाेहाइड्रेट, विटामिन-ए, रिबोफ्लेविन, कॉपर और आयरन जैसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। पुदीने की तासीर गर्म होती है, जिसके चलते इसका इस्तेमाल बुखार को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा शरीर पर किसी कीड़े के काटे जाने पर इसकी पत्तियां उसके जहर को खत्म करने में भी मदद करती हैं।

Read More : Easy Pudina Chutney Recipe : पुदीना की चटनी आसानी से करेगी पेट की जलन दूर, शरीर को मिलेंगे कई फाएदे, जाने बनाने की आसान विधि

आइए जानते हैं पुदीने की पत्तियों के सेहतमंद फायदे-
पाचन क्रिया बनाए बेहतर-
पुदीने की पत्तियों का नियमित तौर पर सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और इसे हाजमे के लिए बेहद कारगर माना जाता है।
गर्मी में लू से बचाए-
भीषण गर्मियों के मौसम में पुदीने का सेवन फायदेमंद होता है। गर्मियों में पुदीने की पत्तियों का रस पीकर घर से बाहर निकलने पर धूप और लू लगने का खतरा कम होता है।
उल्टी रोकने में कारगर-
बार-बार उल्टी आने की समस्या से निजात पाने के लिए पुदीने के पत्तों का रस बनाकर उसमें दो बूंद शहद मिलाकर पीना चाहिए। इससे उल्टी आना बंद हो जाती हैं
मुंह की बदबू करे दूर-
अगर आपके मुंह से बदबू आती है या फिर आप सांसों की दुर्गंध से आए दिन परेशान रहते हैं तो आपकी इस समस्या का समाधान पुदीने की पत्तियों में छुपा है। इसके लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को चबाना चाहिए या इसके पानी से कुल्ला करना चाहिए।

Read More : तपती गर्मियों में ये 5 ड्रिंक्स आपको देंगे राहत, लू और डिहाइड्रेशन से भी होगा बचाव…

पेट के रोगों में असरदार-
पुदीने की पत्तियों के इस्तेमाल से पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है. पेटदर्द, बदहजमी, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं में पुदीने का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
हैजा का है कारगर इलाज-
अगर किसी को हैजा हो जाए तो उससे निजात दिलाने में पुदीने की पत्तियां काफी मददगार साबित होती हैं। इस समस्या में पुदीने के रस में प्याज और नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।
बॉडी को रखे हाइड्रेट-
पुदीने के पत्तों का रस शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अगर आपको बार-बार प्यास लगती है तो नींबू के रस में पुदीने के पत्तों का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे बार-बार प्यास नहीं लगती और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है।
हिचकी रोकने में मददगार-
अगर आपको बार-बार हिचकी आती है तो इसे रोकने में पुदीने की पत्तियां आपके बेहद काम आ सकती हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों और तुलसी की पत्तियों के रस में दो बूंद शहद मिलाकर पीना चाहिए, इससे हिचकी फौरन बंद हो जाएगी।

Next Story