Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Accident : तीर्थ स्थल में हुआ बड़ा हादसा, रैन बसेरा पर गिरा गुंबद, एक की गई जान, 8 घायल...

Rohit Banchhor
4 May 2023 3:11 PM GMT
Accident
x

पंचमहाल। Accident गुजरात के पंचमहाल जिला स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच यहां के विश्राम स्थल का एक गुंबद टूट गया। गुंबद रैन बसेरा की छत पर गिरा, जिससे रैन बसेरा के ऊपर लगा क्रांकीट का एक स्लैब टूट गया। इसी स्लैब के नीचे बारिश …

Accident

पंचमहाल। Accident गुजरात के पंचमहाल जिला स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच यहां के विश्राम स्थल का एक गुंबद टूट गया। गुंबद रैन बसेरा की छत पर गिरा, जिससे रैन बसेरा के ऊपर लगा क्रांकीट का एक स्लैब टूट गया। इसी स्लैब के नीचे बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु खड़े हुए थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चे समेत 8 लोग घायल हो गए।

Read More : Big Accident : अल्टो कार पर पलटा टैंकर, 3 बच्चों सहित 9 लोगों की गई जान…

बता दें कि ये सभी लोग माता के दर्शन कर घर लौटने वाले थे। लेकिन, इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। सभी बारिश से बचने के लिए रैन बसेरा के नीचे खड़े थे। इसी दौरान रैन बसेरा का स्लैब टूट कर इन पर गिर पड़ा। महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अन्य 8 घायलों लोगों को मामुली चोटें आई हैं। हादसे की खबर होते ही स्थानीय लोग और श्रद्धालु मदद के लिए दौड़े और स्लैब के पत्थरों को उठाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में घायल एक महिला और एक पुरुष को छोड़कर बाकी सभी सदस्य एक ही परिवार के हैं।

Read More : YouTuber Agastya Chauhan Accident : 300 की स्पीड से बाइक चला रहा था YouTuber अगस्त्य चौहान, डिवाइडर से टकरा कर चली गई जान, यूट्यूब पर है लाखों सब्सक्राइबर…

घायलों के नाम इस प्रकार है-
गंगाबेन महेशभाई देवी पुजारी (40 वर्ष, मृतक)
मीनाबेन खुमानसिंह पलास (21 वर्ष)
राजवंश महेशभाई देवीपूजक (21 वर्ष)
सुमित्राबेन वेलसिंहभाई राठवा (18 वर्ष)
विजयभाई भाईलालभाई भक्त (25 वर्ष)
मेरा बेटा विजयभाई देवीपूजक (5 वर्ष)
दीपकभाई नटवरभाई देवीपूजक (28 वर्ष)
सोनालबेन विजयभाई देवीपूजक (30 वर्ष)
दक्ष विजयभाई देवीपूजक (2 वर्ष)

Next Story