Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Go First: गो फर्स्ट की उड़ान कैंसल होने से यात्री हलाकान, प्रबंधन पर फूटा गुस्सा, सामने आई ये वजह

Sharda Kachhi
3 May 2023 4:59 AM GMT
Go First:
x

Go First:

Go First: नई दिल्ली: गो फर्स्ट एयरलाइन के यात्रियों को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, गो फर्स्ट ने फंड की भारी कमी के कारण 3, 4 और 5 मई के लिए अपनी बुकिंग बंद कर दी है। गो फर्स्ट की उड़ान अचानक रद्द होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ …

Go First:
Go First:

Go First: नई दिल्ली: गो फर्स्ट एयरलाइन के यात्रियों को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, गो फर्स्ट ने फंड की भारी कमी के कारण 3, 4 और 5 मई के लिए अपनी बुकिंग बंद कर दी है। गो फर्स्ट की उड़ान अचानक रद्द होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है।

Go First: टिकट बुक कराने वाले यात्रियों ने नाराजगी भी जताई है। लोग इधर-उधर अपने पैसों और अपनी उड़ान के बारे में पता करने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। यहां तक कि उन्हें विकल्प भी नहीं दिया जा रहा है कि वे किसी अन्य फ्लाइट से यात्रा कर सकें।

लोगों में नाराजगी
Go First: गो फर्स्ट एयरलाइंस में टिकट बुक कराने वाले यात्री हरेंद्र सिंह ने भी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अहमदाबाद जाना था, जिसके लिए सुबह 3 बजे मेरठ से निकले थे। यहां आकर पता चला कि फ्लाइट रद्द हो गई है। फ्लाइट सुबह 6:10 पर थी। सिंह ने कहा कि यहां कोई कुछ बताने को भी तैयार नहीं है। ऐसे में हम लोग क्या करें।

READ MORE: CG NEWS: मातम में बदली शादी की खुशियां- बेटी के विवाह के दिन पिता की मौत, जानिए कैसे हुआ ये हादसा?

Go First: जब हरेंद्र से पत्रकारों ने पूछा कि आपके रुपये वापस कब तक आएंगे इसका कुछ जवाब मिला। तो उन्होंने कहा कि कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। मेरे सारे जरूरी काम रुक गए हैं। अब मैं घर वापस जा रहा हूं।

पैनल्टी काटने की बात
Go First: वहीं एक अन्य यात्री ने कहा कि काफी लंबे समय से लेह जाने का प्लान कर रहा था, जब आज जाना था तो इन्होंने उड़ानें रद्द कर दी। पैसे के लिए कह रहे हैं कि आप अपना पूरा रिफंड वापस ले लो। लेकिन मैंने लेह से आने के लिए स्पाइसजेट बुक की थी, वो बोल रहे हैं कि वो पूरी पैनल्टी काटेंगे क्योंकि उनकी गलती नहीं है।

Next Story