Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

CG NEWS: मातम में बदली शादी की खुशियां- बेटी के विवाह के दिन पिता की मौत, जानिए कैसे हुआ ये हादसा?

Sharda Kachhi
3 May 2023 4:28 AM GMT
CG NEWS: मातम में बदली शादी की खुशियां- बेटी के विवाह के दिन पिता की मौत, जानिए कैसे हुआ ये हादसा?
x

CG NEWS: कांकेर: जिले में एक शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहाँ बेटी के शादी वाले दिन पिता की मौत हो गई। लड़की के पिता ने बिजली स्विच को छुआ था। जिसके बाद पूरे शरीर में करंट फैल गया और उसकी मौत हो गई। शादी वाले दिन घर में हुए इस हादसे के …

CG NEWS: कांकेर: जिले में एक शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहाँ बेटी के शादी वाले दिन पिता की मौत हो गई। लड़की के पिता ने बिजली स्विच को छुआ था। जिसके बाद पूरे शरीर में करंट फैल गया और उसकी मौत हो गई। शादी वाले दिन घर में हुए इस हादसे के बाद से मातम पसर गया है। मामला टहंकापार गांव का है।

CG NEWS: सोनू राम पटेल(45) की बेटी की शादी पास के ही किसी गांव में 2 मई को होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। एक दिन पहले ही अलग-अलग रस्में निभाई गई थी। जिसमें घर के लोगों ने खूब डांस किया था।

READ MORE: Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हो सकते हैं क्लीनबोल्ड! पत्नी ने गिरफ्तारी के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका, जानिए पूरा मामला?

CG NEWS: इसके बाद अगले दिन मंगलवार को सोनू राम कुछ काम कर रहा था। इसी बीच उसने पंखा चालू करने के लिए बिजली स्विच दबाया था। इसी दौरान वह झुलस गया। उसने जोर से चिल्लाया भी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे वहां से खींचने का प्रयास किया, पर तुरंत नहीं हटा सके। इतने में सोनू राम की मौत हो गई।

खेती किसानी करता था मृतक

CG NEWS: सोनू राम को बेसुध अवस्था में देख, परिजन उसे अस्पताल भी ले गए। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और मंगलवार को ही परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि सोनू राम खेती किसानी का काम करता था। उसकी बेटी भी घर पर रहती है। परिजनों ने बताया कि सोनू राम काफी खुश था। मगर अचानक से यह हादसा हो गया है। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story