Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

BIG BREAKING : एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली, पढ़ें हर अपडेट्स

Sharda Kachhi
2 May 2023 8:12 AM GMT
BIG BREAKING :
x

BIG BREAKING :

BIG BREAKING : नई दिल्ली: नेशनल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। अचानक उनकी इस घोषणा ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। हालांकि उन्होंने राजनीतिक सन्यास की घोषणा नहीं की है, उन्होंने केवल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए अपने …

BIG BREAKING :
BIG BREAKING :

BIG BREAKING : नई दिल्ली: नेशनल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। अचानक उनकी इस घोषणा ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। हालांकि उन्होंने राजनीतिक सन्यास की घोषणा नहीं की है, उन्होंने केवल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है।

BIG BREAKING : मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक देश के वरिष्ठतम राजनेताओं में से एक और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने रिटायर होने का ऐलान किया है। मंगलवार को वे अपने जीवन से जुड़ी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला किया है।

READ MORE: Virat Kohli-Gautam Gambhir Fight Update : गौतम गंभीर के साथ झगडे के बाद विराट कोहली ने दी सफाई, बोले – हम जो सुनते हैं वह सच नहीं होता, और…

BIG BREAKING : शरद पवार के पार्टी अध्यक्ष पद के इस्तीफा देते ही पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ता हैरान रह गए। इस दौरान कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। पार्टी नेता शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान कुछ नेता शरद को मनाते नजर आए। कुछ पदाधिकारी तो भावुक भी हो गए।

Next Story