Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : बेकाबू क्रेन ने लोगों को रौंदा, एक बच्चा सहित चार की गई जान, महिला घायल...

Rohit Banchhor
2 May 2023 4:23 PM GMT
Big Accident
x

इंदौर। Big Accident बाणगंगा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार क्रेन के ब्रेक नहीं लगने से वाहनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस हादसे में एक बच्चा सहित चार लोगों की मौत हुई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया …

Big Accident

इंदौर। Big Accident बाणगंगा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार क्रेन के ब्रेक नहीं लगने से वाहनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस हादसे में एक बच्चा सहित चार लोगों की मौत हुई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने क्रेन चालक को पकड़ लिया है।

Read More : Big Accident : नाले में गिरी टूरिस्ट बस, मौके पर ही 18 लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी…

बता दें कि क्रेन क्रमांक एचआर-38-बी-2002 के सामने उज्जैन के जय बाबा बाल हनुमान ट्रैवल्स की बस क्रमांक जीजे 06-बीटी-9960 चल रही थी, जिसके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। तभी पीछे आ रही क्रेन का ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और क्रेन आगे के दो वाहनों को कुचलते हुए बढ़ गई। बताया जा रहा है कि क्रेन के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए लेकिन वाहन के ब्रेक फेल हो गए थे, इस वजह से उसने आगे के वाहनों को रौंद दिया। इन्हीं वाहनों पर सवार लोगों की मौत हुई है।

Read More : Big Accident : डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड में ट्रेलर से भिड़ी कार, हादसे में चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप…

हादसा इतना भीषण था कि क्रेन का अगला हिस्सा बस में घुस गया और वह भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि हादसे के तत्काल बाद वह भी मौके पर पहुंच गए थे। क्रेन ने कुछ वाहनों को कुचल दिया। चार लोग उसकी चपेट में आ गए। कहा जा रहा है कि बस की गलती है। कुछ कह रहे हैं कि कार ने ओवरटेक किया और उसकी वजह से यह सब हो गया। यह जांच का विषय है। फिलहाल हमने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों को भी अस्पताल पहुंचाया है।

Next Story