Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Miss India 2023: नंदिनी गुप्ता ने जीता मिस इंडिया 2023 का खिताब, पहली रनर-अप बनीं श्रेया, देखें इवेंट की खास झलकियां

Sharda Kachhi
16 April 2023 5:31 AM GMT
Miss India 2023:
x

Miss India 2023:

Miss India 2023: फेमिना मिस इंडिया 2023 का ख़िताब राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने जीता है। जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया …

Miss India 2023:

Miss India 2023:

Miss India 2023: फेमिना मिस इंडिया 2023 का ख़िताब राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने जीता है। जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए।

Miss India 2023: इस मौके पर पूर्व विजेता भी शामिल हुए। जिसमें सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने अपने हुनर से फैंस का दिल जीत लिया।

read more: Wireless Door Bell: सिर्फ 274 रुपए में मिल रहा ये वायरलेस डिवाइस, खरीदने के लिए ग्राहकों की होड़, जल्दी कीजिए-दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका

Miss India 2023: राज्य विजेताओं को फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2022 और मेंटर नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी, बॉक्सिंग आइकऑन लैशराम सरिता देवी और डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा के एक एलीट पैनल ने इस कार्यक्रम को जज किया।

Miss India 2023: इस ब्यूटी पेजेंट के लिए देशभर की महिलाओं ने संघर्ष किया था, जिसमें से नंदिनी गुप्ता ने इसपर फतेह हासिल की है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के कंटेस्टेंट्स आए थे, जिसमें से 30 कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया था।

Miss India 2023: वहीं नंदिनी गुप्ता की बात करें तो वह इस दौरान महज 19 साल की हैं। नंदिनी अभी एक मॉडल हैं और उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। नंदिनी बचपन से ही काफी तेज रही हैं। वह स्कूल में भी प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेती थीं।

Next Story