Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Salman Khan-Pooja Hegde: सलमान को मिल गई लाइफ पार्टनर? अफेयर की खबरों पर पूजा हेगड़े ने सबके सामने कबूली ये बात, जानिए क्या कहा?

Sharda Kachhi
14 April 2023 5:55 AM GMT
Salman Khan-Pooja Hegde:
x

Salman Khan-Pooja Hegde:

Salman Khan-Pooja Hegde: बॉलीवुड के भाईजान शादी करेंगे या नहीं? इस बात का इन्तजार फैंस बड़े बेसब्री से कर रहे हैं. सलमान का नाम आए दिन किसी न किसी एक्ट्रेस से जुड़ता रहता है। अब भाईजान का नाम उनकी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की को-एक्ट्रेस पूजा हेगड़े से जोड़ा जा रहा …

Salman Khan-Pooja Hegde:
Salman Khan-Pooja Hegde:

Salman Khan-Pooja Hegde: बॉलीवुड के भाईजान शादी करेंगे या नहीं? इस बात का इन्तजार फैंस बड़े बेसब्री से कर रहे हैं. सलमान का नाम आए दिन किसी न किसी एक्ट्रेस से जुड़ता रहता है। अब भाईजान का नाम उनकी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की को-एक्ट्रेस पूजा हेगड़े से जोड़ा जा रहा है। सलमान के लिए अपने लिंकअप की खबरें आम बात हो गई है, लेकिन हाल ही में पूजा हेगड़े ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Salman Khan-Pooja Hegde: इन दिनों पूजा हेगड़े इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान खान के साथ पूजा की शानदार केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई है। इसी के साथ दोनों के डेटिंग की खबरें भी उड़ने लगी हैं। बता दें कि इसकी शुरुआत तब शुरू हुई, जब सलमान खान एक्ट्रेस के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में शरीक हुए और दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं।

READ MORE: love Story: लड़का बार-बार शादी से भागता रहा, पर लड़की ने नहीं मानी हार, फिर हुई पुलिस की एंट्री और मिल गया सच्चा प्यार, पढ़ें इस अजब प्रेम की गजब कहानी

Salman Khan-Pooja Hegde: लगातार उड़ रहीं अफेयर की खबरों पर अब पूजा हेगड़े ने प्रतिक्रिया दी है। पूजा हेगड़े ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान दावा किया कि वह सिंगल हैं और फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर है। पूजा हेगड़े ने कहा, 'मैं इस बारे में क्या कहूं? मैं अपने बारे में ऐसी खबरें पढ़ती रहती हूं। मैं सिंगल हूं। मुझे सिंगल रहना पसंद है। मैं फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं। मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती।'

Salman Khan-Pooja Hegde: बात करें फिल्म किसी का भाई किसी की जान की तो यह फिल्म आगामी 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और सलमान खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।

Salman Khan-Pooja Hegde: इस फिल्म के अलावा पूजा हेगड़े पुरी जगन्नाथ की 'जन गण मन' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और जान्हवी कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह एक्शन फिल्म 3 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

Next Story