Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

CG NEWS: VIDEO वायरल करने वालों ने घूसखोर एएसआई से की मारपीट? मामले में आया नया ट्विस्ट, पढ़ें ये सनसनीखेज मामला

Sharda Kachhi
9 April 2023 4:09 AM GMT
CG NEWS:
x

CG NEWS:

CG NEWS:दुर्ग: रिश्वत केस में लाइन अटैच एएसआई के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। ASI नंदलाल टांडेकर ने ट्रांसपोर्टर सुखवंत सिंह और उसके भांजे प्रिंस सिंह के खिलाफ मारपीट और जातिसूचक गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया है। एएसआई टांडेकर वहीं शख्स है, जिसका कुछ दिन पहले सुखवंत सिंह के पैरों में …

CG NEWS:
CG NEWS:

CG NEWS:दुर्ग: रिश्वत केस में लाइन अटैच एएसआई के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। ASI नंदलाल टांडेकर ने ट्रांसपोर्टर सुखवंत सिंह और उसके भांजे प्रिंस सिंह के खिलाफ मारपीट और जातिसूचक गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया है। एएसआई टांडेकर वहीं शख्स है, जिसका कुछ दिन पहले सुखवंत सिंह के पैरों में गिरकर माफी मांगने का वीडियो वायरल हुआ था।

CG NEWS:एएसआई नंदलाल टांडेकर ने दुर्ग कोतवाली थाने में सुखवंत सिंह व प्रिंस सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि दुर्ग में सीएम की भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उसकी ड्यूटी पटेल चौक दुर्ग में लगाई गई थी। इसी दौरान वहां से सरदार सुखवंत सिंह और प्रिंस सिंह गुजरे। दोपहर 2.30 से 3 बजे के बीच सरदार सुखवंत सिंह उसके पास आया और बोला की तुम्हारा माफी मांगने वाला वीडियो वायरल किया था, कैसा लगा।

READ MORE: कबाड़ से जुगाड़: ऑटो रिक्शा को बना दिया लग्जरी कार, देखने वालों का भी चकराया माथा, VIDEO में देखें अद्भुत कलाकारी

CG NEWS:इस पर नंदलाल ने सुखवंत सिंह को गद्दार कह दिया। इससे सुखवंत सिंह भड़क गया। उसने अपने साथी प्रिंस सिंह के साथ मिलकर नंदलाल से मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने एएसआई को खूब मारा और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। उन लोगों ने टांडेकर को गंदी गंदी गालियां भी दीं। इस दौरान वहां मौजूद सिपाही अरविंद कुमार मेड़े ने मामले में बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन सुखवंत और उसका साथी नहीं माने।

CG NEWS: दरअसल भिलाई तीन थाने में पदस्थ एएसआई नंदलाल टांडेकर ने मार्च महीने में सुखवंत सिंह का ट्रक पकड़ा था। ट्रक छोड़ने के एवज में उसने सुखवंत से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। सुखवंत सिंह ने इसका वीडियो बनाया और अन्य साक्ष्यों सहित एसपी दुर्ग से शिकायत कर दी। एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने शिकायत मिलते ही एएसआई टांडेकर लाइन अटैच कर डीई का आदेश दिया था।

CG NEWS: एसपी की कार्रवाई से एएसआई टांडेकर काफी डर गया। उसने एक सिपाही को अपने साथ लिया और देर रात सुखवंत सिंह के घर पहुंच गया। वहां वो सुखवंत सिंह के पैरों में गिर गया और अपनी करनी के लिए माफी मांगने लगा। सुखवंत सिंह इसका सीसीटीवी फुटेज निकाला और उसे शोसल मीडिया में वायरल कर दिया था।

Next Story