Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Raipur News: रायपुर के इन दो बड़े शॉपिंग मॉल की डील हो गई डन! बिल्डर और उद्योगपति ने खरीदा, जानिए सबकुछ

Sharda Kachhi
8 April 2023 4:11 AM GMT
Raipur News:
x

Raipur News:

Raipur News: रायपुर: रायपुर के बंद पड़े दो मॉल्स को उद्योगपति और बिल्डर ने खरीद लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही ये मॉल्स फिर नए कलेवर में जनता के लिए खुल सकते हैं। बताया जा रहा है कि जोरा में करीब दस साल से बंद ट्रेजर आईलैंड को शहर के …

Raipur News:
Raipur News:

Raipur News: रायपुर: रायपुर के बंद पड़े दो मॉल्स को उद्योगपति और बिल्डर ने खरीद लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही ये मॉल्स फिर नए कलेवर में जनता के लिए खुल सकते हैं। बताया जा रहा है कि जोरा में करीब दस साल से बंद ट्रेजर आईलैंड को शहर के एक बड़े उद्योगपति ने खरीद लिया है।

Raipur News: ट्रेजर आईलैंड पर करीब 130 करोड़ का बैंक लोन है। बैंक ने इसे कुर्क कर दिया था। उद्योगपति ने बैंक से ही सौदा किया है। ट्रेजर आईलैंड पर निगम का 15 करोड़ से ज्यादा का टैक्स बकाया है। उद्योगपति ने टैक्स का सेलटलमेंट भी तैयार करवा लिया है।

Raipur News: इसी तरह महोबाबाजार में बंद पड़ा आरके मॉल भी बिक गया है। इसे एक बिल्डर ने खरीदा है। इन दो शॉपिंग मॉल से पहले सिटी सेंटर मॉल पंडरी का सौदा भी नागपुर की एक कंपनी ने कर लिया है। नागपुर की कंपनी शॉपिंग मॉल का री-कंस्ट्रक्शन करवा रही है। जल्द ही काम भी पूरा हो जाएगा। उसके बाद शहर में एक साथ तीन नए शॉपिंग मॉल खुलेंगे। इससे कारोबार भी बढ़ेगा।

READ MORE: PM Kisan Yojana: किसानों के लिए जरूरी सूचना, इस तारीख तक आ सकती है 14वीं किस्त, ये हो सकते हैं फायदे से वंचित, जानिए विस्तार से…

ट्रेजर आईलैंड की पूरी कहानी
Raipur News: 2010 में राजधानी में इंदौर की कंपनी ने जोरा में शहर का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल खोलने के लिए जमीन खरीदी थी। इसके बाद यह ट्रेजर आईलैंड बनाने की शुरुआत हुई। यह काम तेजी से भी चला और मॉल भी लगभग बनकर तैयार हो गया। लेकिन इस बीच कंपनी में वित्तीय समस्याएं शुरू हो गई। करीब दो साल पहले ही इस शॉपिंग मॉल पर बैंक ने कब्जा कर लिया। अब इस शॉपिंग मॉल को शहर के एक उद्योगपति ने खरीद लिया है। उनका स्पंज आयरन का बड़ा कारोबार है। जल्द ही मॉल के बाकी अधूरे काम भी पूरे कर लिए जाएंगे। ट्रेजर आईलैंड ग्रुप इंदौर का बड़ा समूह है।

आरके मॉल की हो रही रिपेयरिंग
Raipur News: करीब 13 साल पहले शुरू हुआ आरके मॉल महोबाबाजार एक बार फिर से खुलने होने जा रहा है। मॉल के डायरेक्टर बैंक का लोन नहीं दे पाए थे, इस वजह से बैंक ने इसे कुर्क कर लिया था। अब इस मॉल को रहेजा ग्रुप के बिल्डर संजय रहेजा ने खरीद लिया है। मॉल का री-कंस्ट्रक्शन भी शुरू करवा दिया है।

सिटी सेंटर 109 करोड़ में बिका
Raipur News: इन दो बड़े मॉल के पहले सिटी सेंटर पंडरी का मॉल 109 करोड़ में बिक चुका है। इसे नागपुर की एक कंपनी ने खरीदा है। बैंक का लोन नहीं चुकाने के कारण बैंक ने इसे सील कुर्क कर लिया था। रायपुर विकास प्राधिकरण ने पंडरी में 9 लाख 60 हजार वर्गफीट जमीन लीज पर शॉपिंग मॉल वालों को दी थी।

Next Story