Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए जरूरी सूचना, इस तारीख तक आ सकती है 14वीं किस्त, ये हो सकते हैं फायदे से वंचित, जानिए विस्तार से...

Sharda Kachhi
8 April 2023 4:39 AM GMT
PM Kisan Samman Nidhi Yojana:
x

PM Kisan Samman Nidhi Yojana:

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए जरूरी सूचना है। वैसे तो आप जानते ही हैं कि देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लगभग हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। हर साल सरकार इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, ताकि शहरों …

PM Kisan Samman Nidhi Yojana:
PM Kisan Samman Nidhi Yojana:

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए जरूरी सूचना है। वैसे तो आप जानते ही हैं कि देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लगभग हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। हर साल सरकार इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, ताकि शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों तक मदद पहुंच पाए।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इसी तरह केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान योजना पर भी काफी पैसे खर्च करती है। इसमें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये पात्र किसानों को दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त के रूप में भी किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त मिलेगी, जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि 14वीं किस्त कब आ सकती है और कौन से किसान इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

कब आ सकती है 14वीं किस्त?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 27 फरवरी 2023 को सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त भेजी गई। सरकार इस पैसे को किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजती है। वहीं, बात अगर 14वीं किस्त की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि मई महीने में 14वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का सभी को इंतजार है।

READ MORE: Raipur News: रायपुर के इन दो बड़े शॉपिंग मॉल की डील हो गई डन! बिल्डर और उद्योगपति ने खरीदा, जानिए सबकुछ

ये किसान रह सकते हैं किस्त से वंचित

नंबर 1
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 14वीं किस्त जब भी जारी हो, लेकिन आप इस किस्त के लाभ से वंचित न रहें इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या फिर घर से खुद ही पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी कर सकते हैं।

नंबर 2
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना से जुडे़ लाभार्थियों को भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इसे करवाने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जा सकते हैं।

नंबर 3
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: ई-केवाईसी और भू-सत्यापन के अलावा कुछ और कारण हैं जिनकी वजह से आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें आधार कार्ड का बैंक खाते से न लिंक होना, फॉर्म में गलती होना, बैंक खाता संख्या गलत होना आदि शामिल हैं। अगर आप इन चीजों को जल्द सही नहीं करवाते हैं, तो आप भी 14वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।

Next Story